Virosh Wedding News: विजय-रश्मिका बने दूल्हा-दुल्हन, तेलुगु रीति-रिवाज से की शादी

Published : Feb 26, 2026, 11:41 AM IST

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के लिए 26 फरवरी बड़ा दिन है। दोनों की 2 रीति-रिवाजों से शादी होगी। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की तेलुगु सेरेमनी से शादी हो चुकी है। वहीं, कोडावा रिवाज से शाम को शादी होगी। शादी उदयपुर में हो रही है।

PREV
15
दूल्हा-दुल्हन बने विजय-रश्मिका

रिपोर्ट्स की मानें तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दूल्हा-दुल्हन बन गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की रस्मों को पूरा कर लिया गया है। 

25
विजय-रश्मिका कोडावा रिवाज से कब होगी शादी

बताया जा रहा है कि विजय-रश्मिका 2 रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। गुरुवार सुबह तेलुगु रिवाजों से शादी की रस्मों को पूरा किया गया है। खबरों की मानें तो शाम 4 बजे कोडावा रिवाज से कपल सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेगा। 

ये भी पढ़ें... Virosh Haldi Photos: रश्मिका-विजय हल्दी सेरेमनी की पहली झलक, सेरेमनी में फूलों की होली

35
कहां हो रही विजय-रश्मिका की शादी

बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर के एक ग्रैंड होटल में हो रही है। ये होटल अरावली की पहाड़ियों के बीच बना है। इसके आसपास झीलों का नजारा भी देखने को मिलता है।

45
विजय-रश्मिका की हल्दी-संगीत सेरेमनी

विजय-रश्मिका की प्री वेडिंग फंक्शन 24 फरवरी से शुरू हो गए हैं। दोनों ने संगीत सेरेमनी में जमकर धमाल मचाया। वहीं, हल्दी सेरेमनी में दोनों ने खूब मस्ती की। कपल ने हल्दी सेरेमनी की फोटोज भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। 

55
रश्मिका-विजय का वेडिंग रिसेप्शन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। ये इवेंट ताज कृष्णा होटल में आयोजित किया जाएगा। इसमें फिल्म, राजनीति और खेल जगत से जुड़ सेलेब्स शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि कपल ने मुंबई में भी एक रिसेप्शन का प्लान किया है।

ये भी पढ़ें... Rashmika Mandanna v/s Vijay Deverakonda: बॉक्स ऑफिस पर किसका दिखा दम, कौन HIT?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories