Published : Feb 26, 2026, 07:43 PM ISTUpdated : Feb 26, 2026, 07:53 PM IST
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने उदयपुर में 26 फरवरी को 2 रीति-रिवाजों से शादी की। ये एक इंटीमेट वेडिंग थी, जिसमें परिवारवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। कपल ने इंस्टाग्राम पर शादी की लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए हैं। उदयपुर के लग्जरी रिजॉट में दोनों ने 2 रीति-रिवाजों से शादी की। शादी की शानदार फोटोज सामने आई हैं।
29
शादी के मंडप में विजय-रश्मिका
शादी के मंडप में सात फेरे लेते वक्त विजय-रश्मिका के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों एक-दूसरे का साथ पाकर बेहद खुश नजर आए।
शादी के मंडप में सात फेरे लेते वक्त विजय और रश्मिका मस्ती के मूड में नजर आए। दोनों इस दौरान डांस करते दिखे।
49
विजय ने पहनाया रश्मिका को मंगलसूत्र
सात फेरे लेने के बाद विजय ने रश्मिका को मंगलसूत्र पहनाया। मंगलसूत्र की रस्म के दौरान रश्मिका बेहद इमोशनल नजर आईं। उनकी आंखे छलक उठी।
59
दुल्हनिया रश्मिका मंदाना का लुक
शादी में रश्मिका मंदाना ने लाल नहीां बल्कि भगवा रंग की चौड़ी गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने हैवी नेकलेस, मांग टीका, बड़े-बड़े झुमके कैरी किए थे। वे बेहद खूबसूरत दिख रही थी।
69
विजय ने क्लिक की दुल्हनिया फोटो
शादी के मंडप की तरफ आ रही दुल्हनिया रश्मिका की दूल्हा बने विजय फोटो क्लिक करते नजर आए। विजय ने इंस्टाग्राम पर शादी की ढेरों फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने लिखा- एक दिन रश्मिका की इतनी कमी महसूस हुई कि लगा अगर वो साथ होती तो दिन और बेहतर होता। खाना ज्यादा अच्छा लगता, वर्कआउट सजा नहीं बल्कि मजेदार लगता और जहां भी होते, वहीं घर जैसा सुकून मिल जाता। इसलिए अपनी बेस्ट फ्रेंड को ही अपनी पत्नी बना लिया।
79
विजय-रश्मिका रोमांटिक
शादी के बाद विजय-रश्मिका ने रोमांटिक नजर आए। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को गले लगाते दिखे। दूल्हा बने विजय बेहद खुश दिखाई दिए।
89
दूल्हे विजय ने पहने ढेरों जेवर
दूल्हा बने विजय देवरकोड़ा भी ढेरों जेवर पहने नजर आए। उन्होंने गोल्ड नेकलेस, अंगूठियां और बाजूबंद पहना था। हाथों में उन्होंने आलता भी लगाया था।
99
रश्मिका मंदाना ने पति से मिलवाया
रश्मिका मंदाना ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की ढेरों फोटोज शेयर की है। उन्होंने लिखा- हाय माय लवर्स, आप सब से मिलवाती हूं- मेरे पति मिस्टर विजय देवरकोंडा से। वो जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा महसूस होता है, जिसने मुझे बताया कि सुकून में रहना क्या होता है। वो हर रोज मुझसे कहता था कि बड़े सपने देखना अच्छा है और हमेशा मुझे यकीन दिलाता रहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, जितना मैंने कभी सोचा भी नहीं था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।