सूर्या की 'विश्वनाथ एंड संस' की ताबड़तोड़ कमाई, 4 दिन में बनी 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ तमिल फिल्म

Published : Aug 18, 2026, 11:06 AM IST
Vishwanath And Sons Day 4 Box Office Report

सार

सूर्या की विश्वनाथ एंड संस ने मंडे टेस्ट पास कर लिया है। फिल्म ने वीकडे पर भी मजबूत पकड़ दिखाई। यह 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ तमिल फिल्म बन गई है। वर्ल्डवाइड भी यह कमाल कर रही है।

सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। करुप्पु के बाद एक्टर की यह फिल्म भी 2026 में उनके मजबूत बॉक्स ऑफिस रन को आगे बढ़ाती नजर आ रही है। ममिता बैजू के साथ आई इस फैमिली ड्रामा ने अपने पहले सोमवार को उम्मीद के मुताबिक गिरावट के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ने हजारों शोज के बीच सोमवार को भी करोड़ों का कारोबार किया और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक और अहम पड़ाव पार कर लिया। खास बात यह रही कि तेलुगु वर्जन ने सोमवार को तमिल वर्जन के मुकाबले बेहतर ऑक्यूपेंसी दर्ज की। अब नजर दूसरे वीकेंड से पहले फिल्म की रफ्तार पर है।

'विश्वनाथ एंड संस' ने चौथे दिन कितनी कमाई की?

'विश्वनाथ एंड संस' ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भारत में लगभग 7.80 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। रविवार के 20.55 करोड़ रुपए के मुकाबले यह करीब 62 प्रतिशत की गिरावट है। हालांकि, पहले वीकेंड के बाद सोमवार को कलेक्शन में गिरावट सामान्य मानी जाती है। फिल्म सोमवार को 4,962 शोज में दिखाई गई। चौथे दिन के कारोबार के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 65.95 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 76.27 करोड़ रुपए हो चुका है।

‘विश्वनाथ एंड संस’ का डे वाइज कलेक्शन

दिनकमाई
पहला दिन15.35 करोड़ रुपए
दूसरा दिन22.25 करोड़ रुपए
तीसरा दिन20.55 करोड़ रुपए
चौथा दिन7.80 करोड़ रुपए
कुल कमाई 65.95 करोड़ रुपए

'विश्वनाथ एंड संस' ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया?

फिल्म की विदेशों में भी अच्छी पकड़ देखने को मिल रही है। चौथे दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार से करीब 2 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन आया। इसके साथ ओवरसीज ग्रॉस अब 45 करोड़ रुपए हो गया है। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर विश्वनाथ एंड संस का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन चार दिनों में 121.27 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

तेलुगु या तमिल, किस वर्जन ने सोमवार को मारी बाजी?

सोमवार को दिलचस्प मुकाबला तमिल और तेलुगु वर्जन के बीच देखने को मिला। तेलुगु वर्जन ने करीब 4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 34 प्रतिशत रही। वहीं तमिल वर्जन ने करीब 3.80 करोड़ रुपए कमाए और इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 24 प्रतिशत दर्ज हुई। खास बात यह है कि फिल्म मूल रूप से तमिल में बनाई गई है और तेलुगु में डब की गई है। इसके बावजूद तेलुगु बाजार में ज्यादा ऑक्यूपेंसी मिलना फिल्म के लिए सकारात्मक संकेत माना जा सकता है।

2026 की तीसरी सबसे कमाऊ तमिल फिल्म बनी 'विश्वनाथ एंड संस'

'विश्वनाथ एंड संस' 4 दिन के कलेक्शन के बाद 2026 में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी तमिल फिल्म बन है। अब इससे आगे सिर्फ विजय स्टारर 'जन नायगन' और सूर्या स्टारर 'करुप्पु' भर हैं। ये हैं 2026 की 10 सबसे कमाऊ तमिल फ़िल्में: -

रैंकफिल्मभारत में नेट कलेक्शन
1करुप्पु198.18 करोड़ रुपए
2जन नायकन197.21 करोड़ रुपए(26 दिन में)
3विश्वनाथ एंड संस58. 15 करोड़ रुपए(4 दिन में)
4थाई किझावी62.46 करोड़ रुपए
5डीसी56.76 करोड़ रुपए (11 दिन में)
6ब्लास्ट53.06 करोड़ रुपए
7युवा52.53 करोड़ रुपए
8पराशक्ति52.46 करोड़ रुपए
9LIK: लव इंश्योरेंस कंपनी43.07 करोड़ रुपए
10गट्टा कुश्ती 241.66 करोड़ रुपए

विश्वनाथ एंड संस में कौन-कौन है?

वेंकी अटलूरी के निर्देशन में बनी 'विश्वनाथ एंड संस' में सूर्या और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके साथ रवीना टंडन जैसे कलाकार भी नज़र आए हैं। फिल्म का संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

निरहुआ से नहीं आम्रपाली दुबे बनेंगी पवन सिंह की दुल्हन? भोजपुरी क्वीन का वीडियो हुआ वायरल
Alia Bhatt: पति रणबीर और बेटी राहा संग छुट्टियों की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, फैंस बोले- 'कितना प्यारा'