विवेक सिन्हा इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' में अपने किरदार को लेकर विवादों में हैं। ज़हूर मिस्त्री का रोल निभाने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। अब एक्टर ने वीडियो जारी कर ना केवल ट्रोलर्स को जवाब दिया है, बल्कि अपनी पहचान भी उजागर की है।
ट्रोलर्स को विवेक सिन्हा का सीधा जवाब- मैं पाकिस्तानी नहीं हूं
विवेक सिन्हा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर ट्रोलर्स को सीधा जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा, "मैं पाकिस्तानी नहीं हूं।" एक्टर ने बताया कि लोग उनके ऑन-स्क्रीन किरदार को असल जिंदगी से जोड़ रहे हैं, जबकि यह सिर्फ एक भूमिका है। उन्होंने अपील की कि दर्शक एक्टिंग और असली पहचान में फर्क समझें। हालांकि, उन्होंने अपनी ट्रोलिंग को तारीफ़ के तौर पर लिया है।
25
विवेक सिन्हा की डायलॉग पोस्ट के बाद बढ़ा विवाद
दरअसल, विवेक ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे 'धुरंधर' का डायलॉग "हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है…"। इसके बाद उनके कमेंट सेक्शन में लोगों ने भड़कते हुए तीखे रिएक्शन दिए। मसलन एक यूजर ने लिखा, "तेरी शक्ल आतंकवादी जैसी लग रही है।" एक यूजर का कमेंट आया, "तूने हमें गुस्सा दिला दिया।" एक यूजर ने लिखा, "पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे।"
विवेक सिन्हा ने फैन्स के कमेंट्स को उनकी भावनाओं के रूप में लिया और उनकी देशभक्ति की तारीफ की। उन्होंने अपने वीडियो में कहा, "ये जो देशभक्ति है ना हमारे अंदर, सलाम है भाई।" उन्होंने बताया कि एक यूजर ने तो उन्हें पाकिस्तान में घुसकर मारने की धमकी दे डाली। वहीं, एक लड़की ने उनकी एक्टिंग तारीफ़ करते हुए कहा कि उनका किरदार देख उसे उन्हें तीन-चार थप्पड़ मारने का मन हुआ था।
45
'धुरंधर' एक्टर विवेक सिन्हा कहां के रहने वाले हैं?
विवेक सिन्हा ने साफ़ किया कि उनका पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के बिजनौर (धामपुर) के रहने वाले हैं और फिलहाल मुंबई में रहते हैं। एक्टर ने कहा कि सिर्फ एक किरदार की वजह से उनकी पहचान पर सवाल उठाना सही नहीं है।
विवेक सिन्हा फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से पहचान बना रहे हैं। वे 'सिर्फ एक बंदा काफी है', 'दिल्ली डार्क', 'मोदी जी की बेटी' जैसी फिल्मों और 'दिल्ली क्राइम' जैसी वेब सीरीज में भी नज़र आ चुके हैं। उन्होंने वीडियो में फैंस से अपील की कि वे उनकी अगली फिल्म धुरंधर : द रिवेंज को 19 मार्च 2026 को जरूर देखें।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।