वेलकम टू द जंगल के श्रेयस तलपड़े का घर है बेहद आलीशान+क्लासी, 5 INSIDE PHOTO

Published : Jun 30, 2026, 03:04 PM IST

फिल्म वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। मूवी में श्रेयस तलपड़े खास किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि श्रेयस बेहद आलीशान घर में रहते हैं। देखते हैं उनके खूबसूरत घर की फोटोज और उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल। 

PREV
15
श्रेयस तलपड़े का आलीशान घर

श्रेयस तलपड़े इन दिनों फिल्म Welcome To The Jungle की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। इसी बीच वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं और उनके मुंबई वाले घर की कुछ इनसाइड फोटोज सामने आई है, जो अंदर से दिखने में काफी शानदार है। 

25
श्रेयस तलपड़े का शानदार आशियाना

श्रेयस तलपड़े का घर खूबसूरती, आराम और मॉडर्न डिजाइन का बेहतरीन उदाहरण है। उनका आलीशान आशियाना भले ही ग्लैमरस है, लेकिन इसमें सादगी भरा अहसास भी देखने को मिलता है। घर के इंटीरियर से लेकर फर्नीचर और डेकोरेशन तक हर चीज काफी सोच-समझकर डिजाइन की गई है।

35
श्रेयस तलपड़े के घर का इंटीरियर

श्रेयस तलपड़े के घर के इंटीरियर की बात करें तो लिविंग रूम में लाइट कलर के शानदार और बड़े साइज के सोफे लगे हैं। साथ ही सजावट भी देखने लायक है। रूम में बड़ी-बड़ी विंडो है और डिजाइनर झूमर भी लगे हैं। 

45
श्रेयस तलपड़े के घर में मॉडर्न आर्ट

श्रेयस तलपड़े के घर में मॉडर्न आर्ट भी देखने को मिलता है। उन्होंने डाइनिंग रूम की दीवारों को मॉडर्न पेंटिंग्स से सजाया है। साथ ही लिविंग के बीचोंबीच लकड़ी का झूला लगा है, जो स्पेस को पारंपरिक और सुकूनभरा लुक देता है।

55
श्रेयस तलपड़े के घर का मॉड्यूलर किचन

श्रेयस तलपड़े के घर में मॉड्यूलर किचन है। यहीं एक कोने में बना छोटा सा मंदिर है। किचन को भी बहुत ही करीने से सजाया गया है। हर चीज एकदम परफेक्ट जगह पर रखी हुई है। बता दें कि उनके घर का काफी हिस्सा खुला-खुला और रोशनी से भरा नजर आता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories