कौन है यह Gen Z एक्ट्रेस, 2026 में बनीं 7 फिल्मों की हीरोइन, एक में 16 साल बड़े हीरो संग रोमांस!

Published : Aug 07, 2026, 12:59 PM IST
Who Is Kayadu Lohar

सार

'द पैराडाइज' के टीजर में नजर आईं कयादु लोहार आज साउथ की सबसे बिजी एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। 2026 में उनकी 7 फिल्में लिस्ट में हैं।16 साल बड़े नानी के साथ उनकी जोड़ी चर्चा में है।

तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार नानी की अगली फिल्म 'द पैराडाइज' का टीजर रिलीज हो गया है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस पैन इंडिया फिल्म के टीजर में नानी के साथ सोनाली कुलकर्णी समेत कई कलाकार दिखे। फिल्म की लीड हीरोइन कयादु लोहार भी 1.42 मिनट के इस वीडियो में दिखाई दीं। हालांकि, उनकी बेहद छोटी झलक देखने को मिली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 6 साल पहले फिल्मों में कदम रखने वाली कयादु लोहार आज की तारीख में सबसे व्यस्त एक्ट्रेसेस में से एक हैं। जानिए कयादु लोहार के बारे में सबकुछ...

कौन हैं 'द पैराडाइज' की एक्ट्रेस कयादु लोहार?

कयादु लोहार मूलरूप से असम के तेजपुर से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन पुणे, महाराष्ट्र में रहती हैं। बताया जाता है कि उन्होंने पुणे के सेंट फ्रांसिस डे सेल्स स्कूल से पढ़ाई की हैं। वे यहीं के डॉन बोस्को कॉलेज की स्टूडेंट भी रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से उन्होंने कॉमर्स में ग्रैजुएशन किया है।

मॉडल से एक्ट्रेस बनीं कयादु लोहार

कयादु लोहार ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की। उन्होंने एक ज्वैलरी पीजेंट कॉन्टेस्ट से मॉडलिंग शुरू की और बाद में टाइम्स ऑफ़ इंडिया के 'इंडियाज एव्रीयूथ फ्रेश फेस सीजन 12' का खिताब अपने नाम किया। 2021 में कन्नड़ फिल्म Mugilpete से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। भरत एस. नवुंडा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वे मनोरंजन रविचंद्रन के अपोजिट दिखाई दी थीं। बाद में उन्होंने Pathonpatham Noottandu (2022) से मलयालम, 'अल्लूरी' (2022) से तेलुगु, और 'ड्रैगन' (2025) से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया।

2026 कयादु लोहार का सबसे व्यस्त साल

2026 कयादु लोहार का सबसे व्यस्त साल है। इस साल उनकी लिस्ट में एक-दो नहीं, बल्कि 7 फ़िल्में शामिल हैं। इनमें से 3 तेलुगु की 'फंकी', मलयालम की 'पल्लीचट्टम्बी' और तमिल की 'इधयम मुरली' रिलीज हो चुकी हैं। इस साल आने वाली उनकी 4 अन्य फिल्मों में 'इमोर्टल' (तमिल), 'आई एम गेम' (मलयालम), 'द पैराडाइज' (तेलुगु) और 'थारम' (मलयालम) शामिल हैं। इतना ही नहीं 2027 के लिए भी उनकी दो तमिल Manjanaththi और सूर्या 48 अनाउंस हो चुकी हैं।

'द पैराडाइज' में 16 साल बड़े नानी की हीरोइन बनीं कयादु लोहार

कयादु लोहार की सबसे ज्यादा चर्चा फिलहाल तेलुगु पैन इंडिया फिल्म 'द पैराडाइज' के लिए हो रही हैं। इसमें वे 16 साल बड़े नानी के अपोजिट दिखाई देंगी। बता दें कि 11 अप्रैल 2000 को तेजपुर में पैदा हुईं कयादु लोहार 26 साल की हैं। जबकि 24 फ़रवरी 1984 को हैदराबाद में पैदा हुए घंटा नवीन बाबू उर्फ़ नानी 42 साल के हो चुके हैं। फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। यह फिल्म इसी साल सितम्बर में रिलीज हो सकती है। हालांकि, फाइनल रिलीज डेट का ऐलान होना अभी बाकी है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

SRK नहीं, ये है Bigg Boss 20 का करण-अर्जुन असली फंडा, सलमान खान पहली बार देंगे सेकेंड चांस
फ्लाइट में छिड़ी सनी देओल और बेटे करण की 'बाप-बेटा डायलॉगबाजी', Video देख फैंस हारे दिल