कौन हैं सुरभि तिवारी? मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी रहीं सिंगर, अब करती हैं ये काम

Published : Sep 26, 2026, 01:41 PM IST

Manoj Tiwari Wife Surabhi Tiwari All Need to Know: मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी ने अप्रैल 2020 में शादी की थी। सुरभि एक सिंगर हैं और उनके कुछ म्यूजिक वीडियोज में गा चुकी हैं।

PREV
16
कौन हैं सुरभि तिवारी? मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी रहीं सिंगर, अब करती हैं ये काम

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इसकी वजह उनकी बेटी रीति तिवारी हैं, जो इस समय बिग बॉस 20 का हिस्सा हैं। शो में रीति ने अपने माता-पिता के अलग होने और पिता की दूसरी शादी को लेकर कई बातें शेयर कीं। इसी दौरान उन्होंने बताया कि जब उनकी जिंदगी में सुरभि आईं तो वह अपने पिता के लिए काफी खुश थीं। मनोज तिवारी ने पहली शादी रानी तिवारी से की थी। दोनों का रिश्ता करीब 11 साल चला, जिसके बाद दोनों अलग हो गए। इस रिश्ते से उनकी बेटी रीति तिवारी हैं। इसके बाद मनोज तिवारी की जिंदगी में सुरभि तिवारी की एंट्री हुई और साल 2020 में दोनों ने शादी कर ली।

26
कौन हैं सुरभि तिवारी?

सुरभि तिवारी मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। वह हमेशा से लाइमलाइट से काफी दूर रही हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। हालांकि, मनोज तिवारी के साथ काम के सिलसिले में उनकी पहचान पहले हुई थी और धीरे-धीरे यह रिश्ता शादी तक पहुंचा। हाल ही में मनोज ने भी बताया कि सुरभि उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं और उन्होंने अलग-अलग दौर में उनका साथ दिया है। सुरभि सिर्फ मनोज तिवारी की पत्नी ही नहीं हैं, बल्कि प्रोडक्शन से जुड़े कामों में भी एक्टिव रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह दो प्रोडक्शन हाउस के पर्दे के पीछे के कामों को संभालती हैं। एक रिपोर्ट में उनके सोशल मीडिया बायो के हवाले से उन्हें सान्विका फिल्म्स और रीति प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर बताया गया है।

36
सुरभि और मनोज तिवारी की शादी कब हुई?

मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी ने अप्रैल 2020 में शादी की थी। यह शादी लॉकडाउन के दौरान हुई थी। मनोज तिवारी ने उस समय बताया था कि सुरभि उनके काम को संभालती थीं और दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। उन्होंने यह भी बताया था कि सुरभि एक सिंगर हैं और उनके कुछ म्यूजिक वीडियोज में गा चुकी हैं। शादी के बाद सुरभि और मनोज तिवारी की एक बेटी हुई। साल 2022 में मनोज ने सुरभि की गोद भराई की झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सुरभि से मनोज की दो बेटियां हैं।

46
रीति तिवारी का सुरभि के साथ कैसा रिश्ता है?

मनोज तिवारी की पहली पत्नी से बेटी रीति तिवारी हैं। बिग बॉस 20 में रीति ने अपने माता-पिता के तलाक के दौर को याद करते हुए बताया कि वह उस समय काफी छोटी थीं। उन्होंने यह भी कहा कि जब उनके पिता की जिंदगी में सुरभि आईं तो उनसे ज्यादा खुश शायद ही कोई था। रीति ने साफ किया कि वह अपनी मां से भी बहुत प्यार करती हैं और अपने पिता से भी। उनके मुताबिक, पिता की जिंदगी में सुरभि का आना उनके लिए खुशी की बात थी।

56
अब टीवी पर नजर आएंगी सुरभि

अब तक कैमरे से दूरी बनाए रखने वाली सुरभि तिवारी जल्द ही टीवी पर पति मनोज तिवारी के साथ नजर आने वाली हैं। दोनों रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के नए सीजन का हिस्सा बने हैं। इस शो में दर्शकों को दोनों की निजी जिंदगी, बॉन्डिंग और नोकझोंक की झलक देखने को मिलेगी। मनोज तिवारी ने भी कहा है कि सुरभि उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और उनके साथ इस तरह का शो करना उनके लिए खास अनुभव है। वहीं सुरभि ने कहा कि वह मनोज को लंबे समय से जानती हैं और उनकी जिंदगी के कई पहलुओं से परिचित हैं।

66
लाइमलाइट से दूर रही हैं सुरभि मनोज तिवारी जहां भोजपुरी सिनेमा,

टीवी और राजनीति की वजह से लगातार सुर्खियों में रहते हैं, वहीं सुरभि ने खुद को ज्यादातर कैमरे और मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा है। अब रियलिटी शो में उनकी एंट्री के बाद फैंस को पहली बार उनके और मनोज तिवारी के रिश्ते को करीब से देखने का मौका मिलेगा। बिग बॉस 20 में रीति द्वारा अपने माता-पिता के रिश्ते और सुरभि के बारे में बात किए जाने के बाद अब मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories