
अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ मुंबई में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली। ताज लैंड्स एंड में होस्ट की गई इस निजी सेरेमनी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी के बाद सबसे ज्यादा चर्चा रोहन ठक्कर की हो रही है। आखिर वह कौन हैं, क्या करते हैं और कितनी संपत्ति के मालिक हैं? स्क्रीनराइटिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके रोहन का कनेक्शन करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट से भी है। आइए जानते हैं अर्जुन कपूर के नए जीजा की प्रोफेशनल जर्नी, पढ़ाई, करियर और अनुमानित नेटवर्थ से जुड़ी पूरी जानकारी।
अंशुला कपूर के पति रोहन ठक्कर पेशे से स्क्रीनराइटर हैं। वह करण जौहर की डिजिटल कंटेंट कंपनी धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ फ्रीलांस राइटर के तौर पर जुड़े हुए हैं। इससे पहले वह विज्ञापन और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में भी काम कर चुके हैं। बाद में उन्होंने अपना फोकस फिल्म और वेब कंटेंट की राइटिंग पर किया और मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई।
उपलब्ध जानकारी के आधार पर देखें तो रोहन ठक्कर उम्र में अंशुला कपूर से लगभग 11 महीने छोटे हैं। अंशुला का जन्म 29 दिसंबर 1992 को हुआ था और फिलहाल वे 33 साल की हैं। जबकि रोहन 15 नवंबर 1993 को पैदा हुए थे। यानी वे अभी 32 साल के हैं।
रोहन ठक्कर ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से प्ले राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने यूसीएलए (UCLA) में भी पढ़ाई की, जहां उन्होंने स्टोरीटेलिंग और स्क्रीनराइटिंग की बारीकियां सीखीं। यही मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि आज उनके करियर की बड़ी ताकत मानी जाती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहन ठक्कर की अनुमानित कुल संपत्ति 10 लाख डॉलर (करीब 8.5 करोड़ रुपये) से अधिक बताई जाती है। उनकी कमाई का प्रमुख स्रोत स्क्रीनराइटिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े प्रोजेक्ट्स हैं। हालांकि, उनकी संपत्ति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।
अंशुला कपूर ने साल 2023 में पहली बार सोशल मीडिया पर रोहन ठक्कर के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें और खास पलों की झलक फैंस के साथ साझा करते रहे। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने अब शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है।
अंशुला कपूर ने कपूर परिवार की पहचान से अलग अपनी खुद की पहचान बनाई है। वह Fankind नाम का एक प्लेटफॉर्म चलाती हैं, जो फैंस को सेलिब्रिटीज से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए फंड जुटाने का काम करता है। हाल ही में वह करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में भी नजर आई थीं। दिलचस्प बात यह रही कि इस शो में उनकी बुआ महीप कपूर भी कंटेस्टेंट थीं। अंशुला के पास लगभग 12-14 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई जाती है। यानी संपत्ति के मामले में भी वे पति रोहन ठक्कर पर भारी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।