27 साल की एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन, जानिए कौन थीं वो और कैसे हुई मौत?

Published : Aug 16, 2026, 07:50 PM IST
Ananya-Raj-Death-Cause

सार

एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन हो गया। परिवार के मुताबिक, उन्होंने 15 जुलाई को नींद में आखिरी सांस ली और एक साल से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।

हिंदी और रीजनल सिनेमा में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अनन्या राज के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक है। 27 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। परिवार के मुताबिक, अनन्या पिछले एक साल से शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रही थीं और उन्होंने इन मुश्किलों का मजबूती से सामना किया। परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए निधन की जानकारी शेयर की और इस मुश्किल वक्त में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की। ‘7 आवर्स टू गो’, ‘द फाइनल एग्जिट’ और ‘घोस्ट’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अनन्या ने हिंदी सिनेमा के साथ तेलुगु और दूसरी रीजनल फिल्मों में भी काम किया था।

अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन कैसे हुआ?

अनन्या राज के परिवार ने बताया कि एक्ट्रेस ने 15 जुलाई की सुबह नींद में आखिरी सांस ली। परिवार के मुताबिक, वह एक साल से शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रही थीं। इस दौरान उन्होंने मुश्किलों का मजबूती से सामना किया। परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इमोशनल मैसेज शेयर करते हुए लिखा, “यह अनन्या का परिवार है। बहुत दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि अनन्या का 15 जुलाई की सुबह निधन हो गया। उन्होंने नींद में शांतिपूर्वक आखिरी सांस ली। वह एक साल से अधिक समय से शारीरिक और मानसिक परेशानी से गुजर रही थीं। और उन्होंने उनसे उबरने के लिए एक योद्धा की तरह लड़ाई लड़ी।”

रानी की तरह जिंदगी जीती थीं अनन्या राज!

परिवार ने आगे लिखा, “वह मजबूत हौसले वाली लड़की थी और रानी की तरह जीती थी। बच्चा, तुम्हारी कमी बहुत महसूस होगी। हम आप सभी से उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करने की अपील करते हैं। इन मुश्किल समय में हम प्राइवेसी और शांति बनाए रखना चाहते हैं।”

अनन्या राज ने किन हिंदी फिल्मों में किया था काम?

मुंबई में पली-बढ़ीं अनन्या राज ने फिल्मों के साथ म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया। उन्होंने 2016 में ‘7 आवर्स टू गो’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इसके बाद वह ‘द फाइनल एग्जिट’ (2017) और ‘घोस्ट’ (2019) में नजर आईं। इन प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और म्यूजिक वीडियोज के माध्यम से भी दर्शकों तक पहुंचीं। अनन्या ने हिंदी फिल्मों के अलावा क्षेत्रीय सिनेमा में भी काम किया। वह तेलुगु फिल्म ‘थग्गेडे ले’ और त्रिभाषी फिल्म ‘मद्रासी गैंग’ का हिस्सा थीं। 2022 में आई ‘थग्गेडे ले’ एक सस्पेंस थ्रिलर थी, जिसका निर्देशन श्रीनिवास राजू ने किया था। फिल्म में अनन्या के साथ नवीन चंद्रा, दिव्या पिल्लई और पी. रविशंकर भी अहम भूमिकाओं में थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Haiwaan वाला सरप्राइज, सैफ अली खान के बर्थडे पर अक्षय कुमार का अनोखा तोहफा, देखें वीडियो
सनी देओल क्यों नहीं करते विज्ञापन? हाई बजट पान मसाला ऐड के लिए साफ No