Toxic New Date: क्या इस दिन रिलीज होगी यश की फिल्म, BO पर होगा सबसे बड़ क्लैश!

Published : May 19, 2026, 06:42 PM IST
yash most awaited film toxic new release date may movie be release on independence day 2026 report

सार

साउथ सुपरस्टार यश एक बार फिर अपनी फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है, जिससे फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बता दें कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही। मूवी की रिलीज को बार-बार पोस्टपोन किया गया है।

Yash Film Toxic New Date: सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन इसे सिनेमाघरों में आने के लिए सही डेट नहीं मिल पा रही है। पहले फिल्म 19 मार्च को रिलीज होनी थी, लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया। फिर इसे 4 जून को रिलीज करने की प्लानिंग की गई, लेकिन ये डेट भी पोस्टपोन करनी पड़ी। अब मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स को रिलीज के लिए एक नई डेट मिल गई है और हो सकता है वे इस डेट पर इसे रिलीज कर दें। पढ़ते हैं पूरी डिटेल...

कब रिलीज होगी यश की फिल्म टॉक्सिक

सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो यश की फिल्म Toxic पर ताजा और सबसे बड़ी अपडेट सामने आई हैं। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट की मानें तो यश की टॉक्सिक स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्तस को पर रिलीज हो सकती है। फिल्म के मेकर्स काफी समय से इसे ग्लोबल लेवल पर रिलीज करने के बारे में सोच रहे थे। यदि फिल्म स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 और सनी देओल की फिल्म बटवारा 1947 से होगी। आवारापन 2 इमरान की सफल फिल्म आवारापन का सीक्वल है। वहीं बटवारा 1947 आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस की फिल्म है।

ये भी पढ़ें.. Nawazuddin Siddiqui इन 5 फिल्मों से मचाएंगे तहलका, ये थी उनकी पहली मूवी

फिल्म टॉक्सिक के बारे में

फिल्म टॉक्सिक गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है। इसमें यश डबल रोल में नजर आएंगे। बता दें कि यश की डबल रोल वाली ये पहली फिल्म है। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी हैं। फिल्म का निर्माण वेंकट के नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले संयुक्त रूप से किया है। टॉक्सिक का बजट 700-800 करोड़ बताया जा रहा है और ये अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

टॉक्सिक हीरो यश के बारे में

सुपरस्टार यश का असली नाम नवीन कुमार है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2000 में कई टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय करके की। उन्होंने 2007 में फिल्म जम्बाडा हुडुगी से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया। 2008 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म मोग्गिना मनसु, जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला, यश के करियर की एक महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई थी। उनकी पहली लीड रोल वाली फिल्म रॉकी (2008) थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। यश ने कॉलेज रोमांस फिल्म गूगली (2013), कॉमेडी-ड्रामा राजा हुली (2013), फैंटेसी एक्शन फिल्म गजकेसरी (2014), रोमांटिक कॉमेडी मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी (2014), एक्शन कॉमेडी फिल्म मास्टरपीस (2015) और एक्शन रोमांस फिल्म संथु स्ट्रेट फॉरवर्ड (2016) जैसी कई मूवीज में काम किया। 2018 में आई उनकी फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। फिर इसका सीक्वल केजीएफ चैप्टर 2 आया, जिसने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। 2022 के बाद यश किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं।

ये भी पढ़ें.. Shocking Bollywood Divorce: वो 6 कपल जिनके तलाक ने चौंकाया, एक जोड़ा 19 साल बाद हुआ था अलग

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Peddi Vilain : राम चरण की ‘पेद्दी’ में कौन बना खतरनाक विलेन? पहली बार कर रहा साउथ में काम
देश की वो पहली एक्ट्रेस, जिसने सबसे पहले खरीदा था प्राइवेट जेट, हीरो के बराबर लेती थी फीस!