Yash Pan India Films: 2 मूवी से यश ने मचाया गदर, अब 5 अपकमिंग फिल्मों से हिलाएंगे BO

Published : Jul 09, 2026, 03:17 PM IST
yash pan india films upcoming movies toxic ramayana to kgf chapter 3

सार

KGF से पैन इंडिया सुपरस्टार बने यश अब टॉक्सिक, रामायण सहित 5 बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की तैयारी में हैं। जानिए उनकी अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट और लेटेस्ट अपडेट। 

KGF और KGF Chapter 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश देश के सबसे बड़े पैन इंडिया स्टार्स में शामिल हो चुके हैं। इन दो फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े बल्कि उन्हें करोड़ों दर्शकों का पसंदीदा स्टार भी बना दिया। अब फैंस की नजर उनकी अपकमिंग फिल्मों पर टिकी है, जिनमें एक से बढ़कर एक मेगा बजट प्रोजेक्ट शामिल हैं। टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से लेकर रामायण में रावण के दमदार किरदार तक, यश अलग-अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा बतौर निर्माता और एक्टर उनके अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर भी जबरदस्त चर्चा है। हर फिल्म का स्केल पैन इंडिया है और इनसे बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद की जा रही है। आइए जानते हैं यश की उन 5 बड़ी अपकमिंग फिल्मों के बारे में, जो आने वाले समय में सिनेमाघरों में बड़ा धमाका कर सकती हैं...

सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्में

साउथ सुपरस्टार यश अपनी 2 ब्लॉकबस्टर पैन इंडिया फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 से छा गए थे। इन फिल्मों के बाद यश का स्टारडम एकदम ऊपर उठ गया और फैन्स उनके दीवाने हो गए हैं। वहीं, इन दिनों अपनी फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर जबरदस्त लाइमलाइट में बने हुए है। इसी बीच आपको उनकी अपकमिंग पैन इंडिया फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स

यश की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक है टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स है। इसे देखने के लिए फैन्स का क्रेज सातवें आसमान पर है। ये एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है। इसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है और वेंकट के नारायण और यश ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में यश डबल रोल में नजर आएंगे। मूवी में उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत हैं। ये फिल्म इसी साल 26 अगस्त को रिलीज होगी।

2. फिल्म रामायण पार्ट 1

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पार्ट 1 में भी यश नजर आएंगे। ये एक माइथोलॉजिकल फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता लीड रोल में हैं। मूवी इसी साल 30 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

3. फिल्म रामायण पार्ट 2

यश प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण पार्ट 2 का भी हिस्सा है। पहले पार्ट के मुकाबले दूसरे पार्ट में यश का रोल ज्यादा दिखाई देगा। बता दें कि मूवी वे रावण का रोल प्ले कर रहे हैं। ये फिल्म 2027 की दीवाली के मौके पर रिलीज होगी।

4. केजीएफ चैप्टर 3

फिल्म केजीएफ के दोनों पार्ट हिट होने के बाद फैन्स यश की केजीएफ चैप्टर 3 का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म पर काम शुरू हो चुका है और डायरेक्टर प्रशांत नील जल्दी ही इसकी शूटिंग भी शुरू करेंगे। ये मूवी 2027 या फिर 2028 तक रिलीज हो सकती है।

5. यश की साई-फाई फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश एक साइंस फिक्शन पर आधारित बड़े बजट की फिल्म भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन पीएस मिथरन करेंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार है, लेकिन अभी इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

केके मेनन की 'आदर्श बाल विद्यालय' 24 जुलाई को होगी रिलीज, देखें डिटेल्स
'खतरों के खिलाड़ी 15' के फैन्स को झटका, जानिए क्यों पोस्टपोन हुआ शो, क्या है नई रिलीज डेट?