Toxic की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, रिलीज के 6 दिन पहले ही बिक गईं 1.71 लाख टिकटें, जानें कमाई का आंकड़ा

Published : Aug 21, 2026, 09:00 PM IST
Toxic advance booking data

सार

यश की ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown Ups’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। 3 घंटे 12 मिनट की इस फिल्म के लिए रिलीज से पहले ही दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Toxic Advance Booking Collection: यश की मोस्टअवेटेड मूवी ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown Ups’ का इंतजार अब लगभग खत्म हो गया है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से काफी उत्साह है और अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ऑफिशियली शुरू हो गई है। इसके साथ ही दर्शक रिलीज से पहले ही अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। बता दें कि यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Toxic ने रिलीज के 6 दिन पहले ही मचाई धूम

Sacnilk के मुताबिक, 21 अगस्त की रात 8 बजे तक फिल्म के कन्नड वर्जन के 972 शोज के लिए 111908 टिकट बिक चुके थे, जिनकी कीमत 5.16 करोड़ है। वहीं, हिंदी वर्जन के लिए 5960 शोज के लिए 59191 टिकट बिक चुकी हैं, जिनकी कीमत 2.24 करोड़ रुपए है। कुल मिलाकर दोनों ही वर्जन के लिए 6932 शोज के लिए अब तक 171099 टिकट बिकी हैं। इनकी कुल कीमत 7.41 करोड़ है। ब्लॉक सीट्स के साथ यह आंकड़ा 13.53 करोड़ रुपए है।

वर्जनशोजटिकटों की बिक्री (21 अगस्त, रात 8 बजे तक)टिकटों की कुल कीमत
कन्नड़9721,11,908₹5.16 करोड़
हिन्दी5,96059,191₹2.24 करोड़
कुल6,9321,71,099₹7.41 करोड़
ब्लॉक सीट्स--₹13.53 करोड़

मेकर्स ने शेयर किया खास BTS वीडियो

एडवांस बुकिंग शुरू होने की घोषणा के साथ मेकर्स ने एक खास वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास और स्टारकास्ट नजर आ रही है। तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और कियारा आडवाणी शूटिंग के दौरान के कई बिहाइंड-द-सीन्स यानी BTS पल शेयर करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई मस्ती के साथ-साथ इसे बनाने में लगी मेहनत की भी झलक देखने को मिलती है।

तारा सुतारिया को एक्साइटमेंट के साथ घबराहट भी

तारा सुतारिया ने फिल्म को लेकर कहा कि उन्हें थोड़ी घबराहट हो रही है, लेकिन इसके साथ ही वह काफी एक्साइटेड भी हैं। तारा ने कहा कि वह फिल्म को लेकर बहुत उत्सुक थीं, क्योंकि किसी भी फिल्म के बारे में दर्शक सबसे पहले उसका नाम सुनते हैं और ‘Toxic’ का नाम ही उनके लिए काफी खास था।

हुमा कुरैशी ने ‘Toxic’ को बताया फेयरी टेल

हुमा कुरैशी ने फिल्म के फेयरी टेल पहलू पर बात की। उनके अनुसार, फेयरी टेल वाली फिल्म का मतलब सिर्फ काल्पनिक कहानी नहीं है, बल्कि इसमें मैजिक रियलिज्म यानी जादुई यथार्थवाद के तत्व भी होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा माहौल बनाया जाता है, जहां असलियत पीछे छूट जाती है और कुछ भी संभव लगता है। हुमा ने कहा कि वह फेयरी टेल्स में विश्वास करती हैं और उनके लिए ‘Toxic’ ऐसा तोहफा है जो लगातार कुछ न कुछ देता रहता है।

यश बोले- ‘Toxic’ सिर्फ मेरी फिल्म नहीं

यश ने बताया कि वह आमतौर पर अपनी पसंद को प्राथमिकता देते हैं और अपने लिए फैसले दूसरों पर नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि उनके लिए ‘Toxic’ सिर्फ उनकी फिल्म नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी भारतीय फिल्म है, जिसे भारतीय सिनेमा को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया गया है। यश के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट इसलिए संभव हो पाया क्योंकि कई प्रतिभाशाली लोगों की टीम एक ही लक्ष्य के साथ काम कर रही थी।

कियारा आडवाणी ने गीतू मोहनदास की तारीफ की

कियारा आडवाणी ने डायरेक्टर गीतू मोहनदास के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गीतू के कहानी कहने का अंदाज और एक्टर्स के साथ काम करने का तरीका उनके लिए खास अनुभव रहा। कियारा ने गीतू के व्यक्तित्व की भी तारीफ की और कहा कि उनके साथ काम करने में उन्हें काफी मजा आया।

CBFC से मिली ‘Toxic’ को मंजूरी

‘Toxic’ को पिछले हफ्ते सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी मिल चुकी है। फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 12 मिनट बताया गया है। CBFC ने मेकर्स से कन्नड़ वर्जन में दो शब्दों और कुछ वाक्यांशों को म्यूट या बदलने के लिए कहा है। इसके अलावा इंग्लिश सबटाइटल में भी इसी तरह के बदलाव करने होंगे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

6 साल का प्यार, 2 बच्चे और अब शादी! अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला संग की कोर्ट मैरिज
करीना कपूर खान की तीसरी प्रेग्नेंसी पर फिर मचा बवाल! वायरल वीडियो के बाद करीबी ने खोला राज