
कन्नड़ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ के प्रमोशन में व्यस्स्त हैं। फिल्म में उनके कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ बोल्ड और इंटीमेट सीन्स हैं, जिन पर अब उन्होंने पत्नी राधिका पंडित के रिएक्शन का खुलासा किया है। यश ने माना कि ऐसे सीन देखकर राधिका शायद खुश नहीं होती होंगी, लेकिन उन्हें अपने पति पर पूरा भरोसा है। एक्टर ने यह भी समझाया कि राधिका खुद एक्ट्रेस हैं और जानती हैं कि स्क्रीन पर कलाकार अपने किरदार के लिए काम करता है। यश ने कहा कि कहानी की जरूरत के हिसाब से ऐसे सीन जरूरी हो सकते हैं।
यश ने रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मैंने भी अपने कम्फर्ट जोन से बाहर कदम रखा है। मेरे लिए भी ये चीजें करना आसान नहीं है, लेकिन कहानी इसकी मांग करती है और यह इसका अहम हिस्सा है। बेशक, वह इससे खुश नहीं होंगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह परेशान हैं या कुछ और, क्योंकि उन्हें मुझ पर भरोसा है।” यश के मुताबिक, राधिका उनके प्रोफेशन की जरूरत और निजी रिश्ते के बीच अंतर समझती हैं।
यह भी पढ़ें : कौन हैं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, जिन्होंने ट्रेन में कपड़े उतारकर किया RPF जवानों पर हमला?
यश ने बताया कि राधिका खुद एक्ट्रेस होने के कारण इस फर्क को अच्छी तरह समझती हैं। उनके शब्दों में, “वे जानती हैं कि यह उनका पति नहीं है, यह एक एक्टर है जो अपना हिस्सा निभा रहा है।” एक्टर ने यह भी माना कि किसी पार्टनर के लिए ऐसे इंटीमेट सीन्स देखना पूरी तरह सहज होना आसान नहीं है। उन्होंने इस बात को छिपाने की कोशिश नहीं की।
यश ने साफ कहा, “मुझे लगता है कि हर पार्टनर इससे असहज महसूस करेगा। मैं झूठ नहीं बोलना चाहता। हर पार्टनर ऐसा महसूस करता है।” हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि फिल्म निर्माण एक कला है और कहानी को सही तरीके से पेश करने के लिए कई बार ऐसे दृश्यों की जरूरत पड़ती है।
यह भी पढ़ें :'आवारापन 2' तीसरे दिन भी धमाके को तैयार, जानिए कितनी हुई एडवांस बुकिंग, कितनी करेगी कमाई?
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ में यश लीड रोल में हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश की इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है।कई बार टलने के बाद फिल्म अब 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।