Yeh Prem Mol Liya vs Gunmaaster G9: दूसरे दिन BO पर किसने मारी बाजी? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े!

Published : Nov 29, 2026, 08:00 AM IST
Gunmaaster g9 Vs Yeh Prem Mol Liya Collection Day 2

सार

बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘गन मास्टर G9’ के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। एक फिल्म ने कमाई में बढ़त बना ली, तो दूसरी की रफ्तार ने भी सबका ध्यान खींचा। आखिर बाजी किसके हाथ लगी?

शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘गनमास्टर G9’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। पहले दिन के बाद अब दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। दोनों फिल्मों ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की कोशिश की, लेकिन कमाई की रेस में एक फिल्म ने साफ बढ़त बना ली है। खास बात यह है कि दोनों फिल्मों के इंडिया कलेक्शन और वर्ल्डवाइड प्रदर्शन में भी अंतर देखने को मिल रहा है। तो आखिर दूसरे दिन किस फिल्म का पलड़ा भारी रहा और अब तक कौन आगे है?

'ये प्रेम मोल लिया' ने दूसरे दिन भी बनाई बढ़त

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर‘ये प्रेम मोल लिया’ ने दूसरे दिन भारत में ₹5.25 करोड़ नेट का कलेक्शन किया। फिल्म को इस दिन देशभर में 7,126 शोज मिले। इसके साथ ही फिल्म की कुल इंडिया नेट कमाई ₹9.25 करोड़ और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹11 करोड़ हो गया है। विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा। दूसरे दिन इसने ₹4 करोड़ का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन किया। अब फिल्म की कुल विदेशी कमाई ₹7.75 करोड़ हो चुकी है। इस तरह ‘ये प्रेम मोल लिया’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹18.75 करोड़ पहुंच गया है।

दूसरे दिन कितनी हुई 'गन मास्टर G9' की कमाई?

इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख स्टार ‘गनमास्टर G9’ ने दूसरे दिन भारत में ₹4.35 करोड़ नेट कमाए। फिल्म को 7,591 शोज मिले, जो ‘ये प्रेम मोल लिया’ से ज्यादा हैं। इसके बावजूद कमाई के मामले में यह फिल्म पीछे रही। अब इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन ₹8 करोड़ और इंडिया ग्रॉस ₹9.50 करोड़ हो गया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने दूसरे दिन ₹50 लाख का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसकी कुल विदेशी कमाई ₹80 लाख पहुंच गई है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब ₹10.30 करोड़ हो चुका है। भारत में दूसरे दिन हर शो से फिल्म की औसत कमाई ₹5,730 रही।

Yeh Prem Mol Liya vs Gunmaaster G9: किस फिल्म ने मारी बाजी?

दूसरे दिन की कमाई की तुलना करें तो ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने भारत में ‘गनमास्टर G9’ से ₹90 लाख ज्यादा नेट कमाए। वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में दोनों फिल्मों के बीच ₹8.45 करोड़ का बड़ा अंतर है। टिकट बिक्री के मामले में भी ‘ये प्रेम मोल लिया’ आगे रही। दूसरे दिन फिल्म के करीब 2,38,675 टिकट बिके, जबकि अब तक इसकी कुल टिकट बिक्री 4,27,401 हो चुकी है। कुल मिलाकर दूसरे दिन ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने कमाई और टिकट बिक्री, दोनों मामलों में बढ़त बनाई है। हालांकि, आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana Box Office: 24 दिन में 'रामायण' ने तोड़ा 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड, नं. 1 बनने से बस एक कदम दूर!
Eetha Runtime: श्रद्धा कपूर की सबसे लंबी फिल्म बनी ‘ईठा’, जानिए कितनी होगी लंबाई