
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। अभिरा की जिंदगी एक बार फिर मुश्किलों से घिरने वाली है। एक ओर वह संजय की साजिश का शिकार होगी, तो दूसरी ओर उसके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश भी की जाएगी। इस बीच दिशा की एंट्री कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आएगी।
आने वाले ट्रैक में दिखाया जाएगा कि संजय किसी भी कीमत पर अभिरा को कोर्ट पहुंचने से रोकना चाहता है। इसके लिए वह एक नई चाल चलता है और अभिरा की आइसक्रीम में नशीला पदार्थ मिला देता है। इसके बाद अभिरा की तबीयत बिगड़ने लगती है और उसे गर्भावस्था जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं।
और पढ़ें - बिग बॉस-17 फेम सना रईस का बड़ा इनवेस्टमेंट, दुबई में खरीदा शानदार लग्जरी विला
कहानी में ड्रामा तब और बढ़ जाता है, जब अभिरा भीड़ के हमले का सामना करती है। इसी दौरान दिशा उसकी मदद के लिए आगे आती है। हालांकि, अभिरा को बचाने की कोशिश में दिशा खुद घायल होकर जमीन पर गिर पड़ती है।
दिशा की हालत बिगड़ने पर अभिरा उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाती है। इसके बाद वह कोर्ट पहुंचकर केस की सुनवाई जारी रखने का फैसला करती है, क्योंकि यह मामला उसके लिए बेहद अहम है।
और पढ़ें - KBC 18 का इस दिन होगा प्रीमियर, नई थीम ला रहा अमिताभ बच्चन का क्विज शो
कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अभिरा लगातार चक्कर और कमजोरी महसूस करती है। गर्भावस्था जैसे लक्षणों के कारण वह परेशान है। अब आने वाले एपिसोड में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि क्या अभिरा की आशंका सच साबित होगी या फिर यह सब संजय की साजिश का हिस्सा है? दूसरी ओर, दिशा की चोट और उसकी हालत भी कहानी में बड़ा ट्विस्ट ला सकती है। ऐसे में आने वाले एपिसोड में अभिरा, दिशा और अरमान की जिंदगी में कई बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।