Honey Singh के 20 सेकंड के वीडियो में गाली, बेहद गंदी सलाह, देखकर जमकर भड़क रहे लोग

Published : Jan 15, 2026, 10:06 AM IST

हनी सिंह उन रैपर्स में शामिल हैं, जो अक्सर किसी न किसी वजह से विवादों में घिरे रहते हैं। अब उनका एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे ना केवल गाली दे रहे हैं, बल्कि ठंड में ऐसा कुछ करने की सलाह दे रहे हैं, जिस पर लोग भड़क रहे हैं।

PREV
15
हनी सिंह का वायरल वीडियो किस कॉन्सर्ट का?

हनी सिंह का 20 सेकंड का यह वीडियो नानको एंड कौन के दिल्ली वाले कॉन्सर्ट का बताया जा रहा है, जो 11 जनवरी 2026 को हुआ। हनी सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली की ठंड का जिक्र किया और गाली से अपने स्टेटमेंट की शुरुआत की, जो पूरा का पूरा विवादित है।

25
हनी सिंह ने आखिर ऐसा क्या कह डाला कि मच गया बवाल

हनी सिंह वायरल वीडियो में गाली देते हुए कह रहे हैं, "बहन***द दिल्ली की ठंडी। इसमें ना गाड़ी में *** बड़ा मजा आता है। गाड़ी में से*स करो दिल्ली की ठंड में। यूज कंडोम्स गाइज प्लीज।"

35
हनी सिंह के वायरल वीडियो पर भड़क रहे लोग

हनी सिंह का वायरल वीडियो देखने के बाद इंटरनेट पर लोग हनी सिंह को जमकर लताड़ लगा रहे हैं। मसलन एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “जब सफलता सिर पर चढ़ जाए तो यही हाल होता है। कई सालों तक इंडस्ट्री से गायब रहने के बाद वापसी की और जैसे ही हिट हुआ वैसे ही बकवास चालू। कितना भी PR कर लो, पर सच्चाई ज्यादा दिन नहीं छुपती। ये इंसान ही गिरा हुआ है।”

45
हनी सिंह के वीडियो पर आए ऐसे कमेंट

एक यूजर ने लिखा है, "इससे बड़ा चू** नहीं देखा कभी।" एक यूजर का कमेंट है, "बुड्ढे सठियाते ही जा रहे हैं यार...करो इनका कुछ।" एक यूजर ने लिखा, "एक और FIR होगी पक्का। रणवीर (अल्लाहवादिया) के बाद इसका ही नंबर है।" एक यूजर का कमेंट है, "ये बुड्ढे का मानसिक संतुलन खराब हो गया है।"

55
हनी सिंह का रिएक्शन अभी तक सामने नहीं आया

हनी सिंह ने अभी तक वायरल वीडियो पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। खैर, वर्क फ्रंट की बात करें तो 42 साल के हनी सिंह 2003 से म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने 'देसी बॉयज', 'कॉकटेल', 'रेस 2', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'हाउसफुल 5' और 'दे दे प्यार दे 2' जैसी फिल्मों में गाने गाए हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories