
YouTuber Ashish Chanchlani Video Controversy: आशीष चंचलानी को अपने एक वीडियो की वजह से खूब ट्रोल किया जा रहा है। यूट्यूबर ने इटली में स्पीड बोट पर एक वीडियो शूट किया है, जिसमें वो एक स्थानीय सीनियर सिटीजन पर अनाप-शनाप आरोप लगाते दिख रहे हैं। इसकी वजह से उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
आशीष चंचलानी ने अपने वीडियो में एक इतालवी शख्स के बारे में अपमानजनक बातें कहीं, उसे 'ठरकी बुड्ढा' कहा था। इस पर एक अन्य पॉप्युलर यूट्यूबर रजत (@ouramericandream.vlogs) ने क्लिप को क्रिटिसाइज करते हुए कहा, “18 मिलियन फॉलोअर्स हैं इस बंदे के, और ये हरकत कर रहा है बाहर जाकर।” इस तरह के कमेंट के बाद आशीष ने वीडियो डिलीट कर दिया।
फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए वीडियो जिसे अब उन्होंने डिलीट कर दिया था। इसमें वे अन्य टूरिस्ट के साथ एक स्पीडबोट पर नजर आ रहे हैं। वो इसमें कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ये स्पीड बोट बहुत स्लो चल चल रही है। इसका ऑपरेटर अपने बगल में बैठी एक महिला से फ्लर्ट करने में मशगूल है। हम लोग इटली के समुंदर में सर्फ कर रहे हैं, लेकिन ये ठरकी बुड्ढा बोट की स्पीड ही नहींं बढ़ा रहा है।
उन्होंने बताया कि जब वह उस शख्स से सवाल पूछ रहे थे तो उन्हें कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन जब महिला ने उनसे पास्ता के बारे में पूछा तो उन्होंने इसका तत्काल जवाब दिया। फिर आशीष ने कैमरा उस आदमी की ओर कर दिया, जो उसके बगल वाली महिला से बात कर रहा था। आशीष ने हिंदी में कहा, "हमें भी बता दो, हम भी टूरिस्ट हैं।" उन्होंने आगे कहा, "ये साली मर्द जात होती है ना, बड़ी कुत्ती चीज़ होती है। सारी दुनिया में एक जैसे, हम रंग से बंटे हुए हैं, लेकिन नियत में खोट वही है। ठरकी बुड्ढे, ठरकी ही रहेंगे।"
रविवार को, पॉप्युलर यूट्यूबर रजत ने आशीष का वीडियो शेयर किया और बताया कि 18 मिलियन फॉलोअर्स होने के बावजूद, आशीष को पता नहीं है कि विदेश में क्या कहना है। उन्होंने कहा कि उनके फॉलोअर्स, जो हॉलीडे के लिए भारत से बाहर भी जाते हैं, वे लोकल लोगों के बारे में कैसे कोई राय शेयर कर सकते हैं। रजत ने कहा, "18 मिलियन फॉलोअर्स वाला ये बंदा.. ये हरकत कर रहा है बाहर जाकर। सोचो इसके फॉलोअर्स भी क्या कहेंगे, जब वो भी इंडिया छोड़ कर बाहर जाएंगे, तो क्या वो भी ऐसी हरकतें करेंगे? और जब छीछालेदर हो गई, तो कमेंट्स में बता रहा है की, 'मैंने परमिशन ली थी उसे बंदे से।' किस बात की अनुमति? सबूत क्या है? अब तो तू बोलेगा हाय, अब तो तू पोंक चुका है, अब तो तू उसको साफ करेगा, है ना?"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।