
गुजरे जमाने की जानीमानी एक्ट्रेस जीनत अमान वैसे तो अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच जीनत ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में अपने हिंदू नाम का खुलासा कर सबको चौंका दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने माता-पिता को लेकर भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए। आपको बता दें कि जीनत ने बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है, इसमें अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, धर्मेद्र से लेकर ऋषि कपूर, विनोद खन्ना, देव आनंद, शत्रुघ्न सिन्हा तक के नाम शामिल हैं।
वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कुछ बड़े खुलासे कर सभी को चौंका दिया है। 70-80 के दशक में अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए फेमस जीनत ने पहली बार अपने हिंदू नाम का खुलासा किया है। न्यूज18 के एक इवेंट में उन्होंने बताया कि उनका नाम जीनत अमान पिता की तरफ से है, लेकिन उनकी मां की तरफ से उनका नाम ललितेश्वरी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी मां का नाम वर्धिनी था। वो धार्मिक हिंदू महिला थीं और रोज करीब दो-तीन घंटे पूजा-पाठ करती थीं। उनकी ज्यादातर परवरिश मां ने ही की है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे धार्मिक है तो उन्होंने कहा- 'मैं धार्मिक नहीं हूं क्योंकि मैंने चीजों को बहुत पास से देखा है। मेरी मां हिंदू थीं और पिता मुस्लिम थे और मेरे बच्चों के पिता भी मुस्लिम थे। मेरे सौतेले पिता जर्मन थे। इसलिए मुझे किसी धर्म को मानने की जरूरत नहीं पड़ी। सभी धर्म अच्छे हैं। मैं इंसानियत, दया, शांति, बराबरी में विश्वास रखती हूं और यही मेरा धर्म है।'
ये भी पढ़ें.... RAMAYAN की सीता दीपिका चिखलिया का मॉडर्न लुक देख लोग बोले- आपकी सदा जय हो
जीनत अमान ने सबसे पहले 1970 में फेमिना मिस इंडिया और मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल पेजेंट जीता और इसके बाद उन्हें पहचान मिली। उसी साल उन्होंने एक्टिंग शुरू की और द इविल विदिन (1970), हंगामा (1971) और हलचल (1971) जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें पहचान 1971 में आई देव आनंद की ड्रामा फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से मिली। इसके बाद उन्होंने यादों की बारात (1973), रोटी कपड़ा और मकान (1974), अजनबी (1974), वारंट (1975), चोरी मेरा काम (1975), धर्म वीर (1977), छैला बाबू (1977), हम किसी से कम नहीं (1977) और द ग्रेट गैम्बलर (1979) जैसी फिल्मों में लीड रोल प्ले किया। लगातार फिल्मों में काम करने के बाद जीनत ने 90 के दशक में फिल्मों से दूरी बनाई। 2003 में उन्होंने कमबैक किया। वे आखिरी बार वेब सीरीज द रॉयल्स में नजर आईं थीं, जो 2025 में ओटीटी पर स्ट्रीम हुई थी।
ये भी पढ़ें.... Alpha Trailer में दिखे 5 दमदार स्टार्स, एक की सिर्फ 2 सेकंड की झलक ने मचाई खलबली
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।