Fake Check: CNN के अमेरिकी चुनाव कवरेज में अचानक दिखने लगा पोर्नहब का Logo, शर्मिंदा एंकर का ये है पूरा सच

Published : Nov 08, 2020, 03:18 PM IST
Fake Check: CNN के अमेरिकी चुनाव कवरेज में अचानक दिखने लगा पोर्नहब का Logo, शर्मिंदा एंकर का ये है पूरा सच

सार

अमेरिकी चुनाव के नतीजे आने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सीएनएन के लाइव कवरेज के बीच उनके स्क्रीन पर एडल्ट साइट पोर्नहब का लोगो दिखाई दिया। इस क्लिप ने लोगों के होश उड़ा दिए। लेकिन आपको बता दें कि ये एडिटेड है। 

फेक चेक: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप को हराकर जो बिडेन ने राष्ट्रपति पद जीत लिया है। इन नतीजों के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। मीडिया ने कई कई घंटों तक लगातार चुनाव नतीजों को कवर किया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ। इसमें CNN द्वारा चुनाव के लाइव कवरेज के दौरान स्क्रीन पर पोर्नहब का लोगो दिखाई दिया। इस क्लिप के बाद लोग भी हैरान रह गए। लेकिन आपको बता दें कि जैसा दिखाया जा रहा है, वो असल मामला नहीं है। 

वीडियो में क्या कुछ दिखा
वायरल हुआ वीडियो 11 सेकंड का है। इसमें एक बड़े से स्क्रीन पर पेंसिल्वेनिया में हुए वोटिंग पैटर्न को दिखाया जा रहा था। एंकर जब स्क्रीन के नजदीक समझाने गया,  तो अचानक उसपर पोर्नहब का लोगो नजर आने लगा। एंकर ने तुरंत उस टैब को बंद किया। इस दौरान एंकर के मुंह पर शर्मिंदगी साफ़ तौर पर देखी गई। वायरल हुआ क्लिप स्मार्टफोन से बनाया गया है, ऐसा दिखाई दे रहा है। इस क्लिप को फेसबुक से ट्विटर और इंस्टा पर शेयर किया गया है। 

लोगों को हुआ शक 
जब इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर करना शुरू किया तो ये वायरल हो गया। कई लोगों ने इसपर हैरानी जताई कि सीएनएन जैसे चैनल से ऐसी गलती कैसे हो गई? फिर शुरू हुआ वीडियो की पुष्टि का दौर। कई यूजर्स ने इस वीडियो में पोर्नहब के लोगो को हिलता-डुलता देखा। उन्होंने सवाल किया कि ये कैसे हो सकता है? इस वीडियो की जांच करनी चाहिए। 


सामने आया असल वीडियो 
जब लोगों ने सवाल उठाया तो इस वीडियो के ओरिजनल वर्जन की तलाश शुरू हुई। इसके बाद ट्विटर के एक वेरिफाइड यूजर और सीएनएन के कंट्रीब्यूटर कंट्रीब्यूटर टैंक्रेडी पालमेरी ने ओरिजनल वीडियो पोस्ट किया। इसमें जब एंकर चुनाव के आंखड़े दिखाता है, तब अचानक स्क्रीन पर एक काली पट्टी आते दिखाई दिया। उसपर पोर्नहब का लोगो नहीं था। 

वायरल वीडियो का सच 
इससे साफ़ हुआ कि असल  पर एक काली पट्टी आई थी। ये पट्टी ब्लेंक थी जिसे किसी ने शरारत कर अश्लील साइट के नाम से कवर कर दिया। असली वीडियो में ऐसा कुछ भी नहीं है। यानी लोगों ने एक बार फिर फेक वीडियो को वायरल कर दिया।  
 

PREV

Recommended Stories

Fact Check: क्या क्रैश हुए तेजस जेट को नहीं मिला था क्लियरेंस, जानें वायरल दावे का सच
Fact Check: नशे में धुत आदमी ने बाघ को पिलाई शराब? क्या है वायरल वीडियो का सच?