कोलकाता पर चढ़ा फुटबॉल का फीवर, इस फुटबॉल टीम को लेकर बना दी पूरी साड़ी, खरीदने वालों की लगी लाइन

Published : Nov 25, 2022, 09:53 AM IST
कोलकाता पर चढ़ा फुटबॉल का फीवर, इस फुटबॉल टीम को लेकर बना दी पूरी साड़ी, खरीदने वालों की लगी लाइन

सार

फीफा वर्ल्ड कप का क्रेज पूरी दुनिया पर नजर आ रहा है। लेकिन कोलकाता में इसका अलग ही क्रेज देखा जा रहा है, जहां सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगे होने के साथ-साथ साड़ियां भी फुटबॉल की बनने लगी है।  

स्पोर्ट्स डेस्क : कोलकाता में मिष्टि दोई, रसगुल्ले, साड़ियां, दुर्गा पूजा के अलावा फुटबॉल का भी अलग ही क्रेज देखा जाता है। इस समय भले ही कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन इसका रंग कोलकाता पर पूरा चढ़ा हुआ नजर आ रहा है। अभी कुछ समय पहले कोलकाता के फैंस ने पूरी कार को फीफा वर्ल्ड कप इंस्पायर्ड होकर डेकोरेट कर दिया था और जगह-जगह खिलाड़ियों के बड़े-बड़े कटआउट लगाए थे। अब इससे आगे बढ़ते हुए कोलकाता की मशहूर साड़ियों पर फुटबॉल के प्रिंट किए जा रहे हैं। यह साड़ियां खूब वायरल हो रही है और इसे खरीदने के लिए लंबी-लंबी कतारें भी लग रही है।

फीफा के लिए बनाई स्पेशल साड़ी
कोलकाता के मशहूर बलराम साह एंड संस में यहां की स्पेशल जामदानी साड़ी पर अनोखी डिजाइन की जा रही है। दरअसल, फीफा विश्व कप 2022 से प्रेरित होते हुए यहां के कारीगरों ने फुटबॉल खिलाड़ियों को साड़ी पर दर्शाते हुए खूबसूरत साड़ी डिजाइन की है। इसके पल्लू पर ब्राजील और अर्जेंटीना के फुटबॉलरों को दिखाया गया है। इसके साथ ही पूरी साड़ी पर छोटी-छोटी फुटबॉल की डिजाइन प्रिंट की हुई है। इस दुकान के मालिक का कहना है कि इसे खरीदने के लिए लोगों की लंबी लाइन भी लगी है।

सोशल मीडिया पर यह साड़ी तेजी से वायरल हो रही है और बलराम साहा एंड संस के मालिक राजा साहा ने बताया कि 'हमने अब तक ऐसी केवल कुछ ही साड़ियां बनाई है। कोलकाता में ब्राजील के महावाणिज्य दूतावास ने पहली साड़ी ली थी और अब फुटबॉल डिजाइन वाली ये साड़ी खरीदने के लिए बहुत सारे लोग एक्साइटेड है।' दुकान मालिक ने बताया कि हमने इस स्पेशल साड़ी को ओरिजिनल जामदानी कपड़े पर बनाया है। वह 30 साल से इस कपड़े पर अलग अलग तरह का वर्क और डिजाइन करते रहे हैं और अब फीफा वर्ल्ड कप से इंस्पायर्ड साड़ी उन्होंने बनाई है।

यह भी पढ़ें: 3 बच्चे पैदा करने के बाद भी इतनी ग्लैमरस है इस खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड, देखें हॉट PHOTOS

FIFA World Cup 2022: क्या है फुटबॉल का सबसे बड़ा अवॉर्ड, कैसे कोई बन जाता है गोल्डन बूट का दावेदार

PREV

Recommended Stories

कौन हैं मनीषा भनवाला जिन्होंने रचा इतिहास, हरियाणा की बेटी ने रेसलिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका