FIFA World Cup: क्रोएशिया के मिस्लाव ओर्सिक की शानदार स्ट्राइक से तीसरा स्थान पक्का, मोरक्को को 2-1 से हराया

Published : Dec 17, 2022, 11:47 PM IST
FIFA World Cup: क्रोएशिया के मिस्लाव ओर्सिक की शानदार स्ट्राइक से तीसरा स्थान पक्का, मोरक्को को 2-1 से हराया

सार

42वें मिनट में मिस्लाव ने शानदार गोल कर क्रोएशिया को तीसरे स्थान के लिए जीत दिला दी। मैच अल रयान के खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। 

FIFA World Cup: फीफा विश्व कप फुटबाल का 2022 का विजेता रविवार को मिल जाएगा। इसके पहले तीसरे स्थान के लिए शनिवार को मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हरा दिया है। 42वें मिनट में मिस्लाव ओर्सिक की शानदार स्ट्राइक गोल में तब्दील हो गई और क्रोएशिया के लिए यह विजयी गोल साबित हुआ। क्रोएशिया के जोस्को गवर्डिओल ने मैच शुरू होने के बाद सातवें मिनट में ही पहला गोल कर बढ़त दिला दिया। लेकिन 2018 के उप विजेता से मोरक्को ने अगले दो मिनट में ही बराबरी कर ली। अचरफ दारी ने मोरक्को के लिए गोल कर बराबरी करा दी। हालांकि, 42वें मिनट में मिस्लाव ने शानदार गोल कर क्रोएशिया को तीसरे स्थान के लिए जीत दिला दी। मैच अल रयान के खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। 

18 दिसंबर को दुनिया को मिलेगा फुटबाल चैंपियन

फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल 18 दिसंबर को होना है। इस साल का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच होने जा रहा है। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी हर हाल में अपना अंतिम विश्वकप जीतना चाहते हैं तो फ्रांस भी खिताब को दोहराना चाहता है। अर्जेंटीना ने 1978 और 1896 में विश्व कप जीता था। जबकि फ्रांस की टीम 1998 और 2018 में विश्व चैंपियन बनी थी।

जानिए विजेता और उपविजेता को कितनी रकम मिलेगी?

फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 42 मिलियन डॉलर इस बार मिलेगा। जबकि रनर अप को 30 मिलियन डॉलर की ईनाम राशि दी जाएगी। यह धनराशि भारतीय रुपये में कन्वर्ट की जाए तो विजेता को 3 अरब 47 करोड़ 48 लाख रुपये से ज्यादा मिलने जा रही है। इसी तरह भारतीय रुपये में रनर अप टीम को 2 अरब 48 करोड़ 20 लाख से ज्यादा की राशि ईनाम में दी जाएगी। तीसरे नंबर की टीम को 27 मिलियन डॉलर और चौथे नंबर की टीम को 25 मिलियन डॉलर की राशि मिलेगी। फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शामिल होने वाली सभी टीमों को करोड़ों रुपए की राशि मिलेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फीफा वर्ल्ड कप में हर मैच हारने वाली टीम को भी क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम से 10 गुना ज्यादा रकम ईनाम में मिलेगा।

PREV

Recommended Stories

कौन हैं मनीषा भनवाला जिन्होंने रचा इतिहास, हरियाणा की बेटी ने रेसलिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका