उज्जैन. धर्म ग्रंथों में स्त्री और पुरुषों को लेकर कई नियम बताए गए हैं। शास्त्र कहता है कि कुछ काम ऐसे हैं जो महिलाओं को नहीं करना चाहिए यह सिर्फ पुरुषों के करने योग्य हैं। इनमें से कुछ काम दिखने में बहुत ही सरल हैं, महिलाओं द्वारा उसे न करने के पीछे कई तथ्य छिपे हैं। जानिए कौन-से हैं वो काम…
1. नारियल फोड़ना
नारियल के बारे में माना जाता है कि यह लक्ष्मी और उर्वरा का प्रतीक है। इसलिए शास्त्रों में महिलाओं के लिए नारियल फोड़ने की मनाही है। आपने देखा भी होगा कि मंदिरों और दूसरे शुभ कार्यों में सिर्फ पुरुष ही नारियल फोड़ते हैं महिलाएं नहीं।
25
2. जनेऊ धारण करना
महिलाएं जनेऊ बना सकती हैं, लेकिन जनेऊ धारण का विधान सिर्फ पुरुषों के लिए है। महिलाओं का यज्ञोपवित नहीं होता है।
35
3. बलि देना
देवताओं के लिए बलि प्रदान का कार्य हमेशा पुरुष करते हैं। महिलाओं के लिए इस कार्य की मनाही है।
45
4. हनुमान जी की पूजा
हनुमान जी को ब्रह्मचारी माना जाता है। इसलिए हनुमान जी की पूजा तो महिलाएं कर सकती हैं, लेकिन महिलाओं के लिए हनुमान प्रतिमा का स्पर्श करने की शास्त्रों में मनाही है।
55
5. अकेले यज्ञ करना
महिलाएं अकेले मुख्य यजमान के रूप में यज्ञ नहीं कर सकतीं। इसके लिए पुरुष यानी पति का होना जरूरी है। इसी तरह महिलाएं अन्य धार्मिक कार्य भी अकेले नहीं कर सकतीं।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi