चाणक्य नीति: ये 7 अगर सो रहे हों तो उठाना नहीं चाहिए, नहीं तो हम मुसीबत में फंस सकते हैं

Published : Oct 07, 2020, 12:36 PM IST

उज्जैन. भारत के इतिहास में आचार्य चाणक्य का महत्वपूर्ण स्थान है। खंड-खंड में बंटे भारत को एक सूत्र में पिरोने का श्रेय आचार्य चाणक्य को ही जाता है। उनकी बताए गए लाइफ मैनेजमेंट सूत्र आज के समय में भी प्रासंगिक है। आचार्य चाणक्य ने हर परिस्थिति के लिए अलग-अलग नीतियां बताई हैं। यदि हमारे आसपास कोई व्यक्ति सो रहा है तो उसे जगाने से पहले चाणक्य की इस नीति का ध्यान एक बार कर लेंगे तो आप कई समस्याओं से बच सकते हैं।

PREV
17
चाणक्य नीति: ये 7 अगर सो रहे हों तो उठाना नहीं चाहिए, नहीं तो हम मुसीबत में फंस सकते हैं

1. मूर्ख व्यक्ति
यदि कोई मूर्ख व्यक्ति सो रहा है तो उसे सोने देना चाहिए। जगाने का प्रयास भी नहीं करना चाहिए। बुद्धिहीन व्यक्ति बेकार की बातों से हमारा समय नष्ट करता है और वे कभी-कभी बिना विचारे ही ऐसे काम देते हैं, जिनसे हमें किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अत: इन्हें जगाना नहीं चाहिए।
 

27

2. सांप
यदि कहीं कोई सांप सो रहा हो तो उसे छेड़ना नहीं चाहिए। सभी जानते हैं कि सांप को छेड़ने पर मृत्यु का संकट उत्पन्न हो सकता है। अत: सोते हुए सांप को बिना छेड़े ही वहां से निकल जाना चाहिए।
 

37

3. राजा या मालिक
यदि कोई राजा या बड़ा अधिकारी, मंत्री या कोई वरिष्ठ सो रहा हो तो उसे जगाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों को जगाने पर वे नाराज हो सकते हैं। पुराने समय में तो राजा को अकारण जगाना भयंकर अपराध माना जाता था, इस अपराध का दंड बहुत भयानक होता था।

47

4. शेर
यदि कहीं सोता हुआ शेर दिखाई दे तो उसे भी छेड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए। शेर इंसानों को देखते ही झपट पड़ते हैं। अत: सोते हुए शेर को जगाए बिना ही वहां से निकल जाना चाहिए।
 

57

5. छोटा बच्चा
यदि कोई छोटा बच्चा सो रहा हो तो उसे भी जगाना नहीं चाहिए। छोटे बच्चे जागने के तुरंत बाद रोते हैं, जिन्हें चुप कराना सिर्फ उनकी मां के लिए ही संभव है। अन्य कोई व्यक्ति रोते हुए बच्चे को आसानी से शांत नहीं करवा सकता है। छोटे बच्चे के लिए सोना बहुत जरूरी होता है, अत: उसके स्वास्थ्य की दृष्टि से भी उसे जगाना नहीं चाहिए।
 

67

6. कुत्ता
अगर हमें सोता हुआ कुत्ता दिखाई दे तो उसे छेड़ना नहीं चाहिए। यदि वह सो रहा है तो उसे सोने ही दें, क्योंकि कुत्ते अजनबी लोगों को देखकर काटने का प्रयास करते हैं।
 

77

7. कोई हिंसक पशु
यदि किसी स्थान पर कोई हिंसक पशु सो रहा है तो उसे भी छेड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए। हिंसक पशु कभी भी इंसान पर हमला कर सकता है, जिसे संभाल पाना बहुत मुश्किल होता है।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories