उज्जैन. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में सफल जीवन के सूत्र बताए हैं। इन सूत्रों को ध्यान में रखकर लाइफ की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि किन 6 के निकट रहते हुए हमें सावधान रहना चाहिए, नहीं तो जान जाने का खतरा बना रहता है। जानिए क्या है वो 6…
1. आचार्य चाणक्य के अनुसार, अग्नि से संबंधित काम कर रहे हैं तो उससे पर्याप्त दूर बनाकर रहना चाहिए, नहीं तो जान का संकट आ सकता है।
26
2. दूसरी चीज जिससे दूरी बनाकर रहना चाहिए, वो है पानी। जरा सी असावधानी हमें पानी में डूबा सकती है।
36
3. तीसरा है मूर्ख व्यक्ति। मूर्ख व्यक्ति से जितना दूर रहें उतना हमारे लिए ठीक है। मूर्ख व्यक्ति से नजदीकी हमारे लिए दुखदायक हो सकती है।
46
4. तीसरी है परस्त्री, यानी पराई महिला। पत्नी के अलावा किसी अन्य से निकट संबंध हमारे लिए जान का खतरा बन सकता है। इसलिए परस्त्री से पर्याप्त दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
56
5. चौथा है सांप। वैसे तो सांप के निकट कोई नहीं जाता, लेकिन जो लोग सांप को पकड़ने में माहिर होते हैं उनकी मृत्यु भी सांप के काटने से ही होती है। इसलिए इस काम में सावधानी रखनी जरूरी है।
66
6. राजा कुल यानी जो लोग शासन-प्रशासन से सीधे जुड़े हों, उनसे भी अधिक नजदीकी नहीं बढ़ाना चाहिए, नहीं तो भविष्य में किसी संकट में फंस सकते हैं।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi