Holi 2021: प्रेम और उत्साह का रंग है लाल, हरा है प्रकृति का प्रतीक, जानिए कौन-सा रंग किस भाव को प्रकट करता है

Published : Mar 26, 2021, 04:29 PM IST

उज्जैन. होली (29 मार्च, सोमवार) रंगों का त्योहार है। रंगों से हमारा गहरा नाता केवल संस्कृति और जीवन तक ही सीमित नहीं है, वह हमारे ज्ञान-विज्ञान में भी शामिल है। यही कारण है कि रंगों से हमारा स्वभाव भी पहचाना जाता है। रंग हमारे संपूर्ण व्यक्तित्व का आईना भी हैं। हर रंग किसी न किसी भाव और गुण का प्रतिनिधित्व करता है। होली के मौके पर हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं…

PREV
113
Holi 2021: प्रेम और उत्साह का रंग है लाल, हरा है प्रकृति का प्रतीक, जानिए कौन-सा रंग किस भाव को प्रकट करता है

लाल रंग
ये रंग हमें प्रेम, उत्साह, उमंग, साहस, शक्ति और लगन से कार्य करने की सीख देता है। यही गुण हमारी सफलता को सुनिश्चित करते हैं।

213

नारंगी रंग
यह रंग जोश, आनंद, आकर्षण, दोस्ती का प्रतीक है। जीवन में ये गुण सफलता की ओर ले जाते हैं।

313

पीला रंग
ये रंग दूरदर्शिता, कुशाग्रता से कार्य करने और दूसरों को प्रभावित करने की सीख देता है।

413

हरा रंग
यह रंग प्रकृति का प्रतीक है। हमें प्रकृति की तरह सहनशील, उदार और निरंतर उद्यमी बनना चाहिए, तभी धन, भाग्य, सुख-समृद्धि, उपलब्धियां मिलती हैं।

513

नीला रंग
ये रंग शांति, समर्पण, प्रेरणा, चिंतन-मनन का प्रतीक है। हमारे अंदर जब ये गुण आते हैं तो व्यक्तित्व उभरता है।

613

बैंगनी रंग
अध्यात्म, बुद्धिमानी का प्रतीक रंग है। अध्यात्म हमें ज्ञान की ओर ले जाता है। ज्ञान से बुद्धि विकसित होती है तब हम अच्छे-बुरे का अंतर समझ सकते हैं।

713

सफेद रंग
यह शांति, दयालुता, विश्वास, शुद्धता का प्रतीक है। यही गुण हमें समाज में प्रतिष्ठा दिलाते हैं।

813

गुलाबी रंग
यह प्रेम, दोस्ती, स्नेह, शांति, परिपूर्णता का रंग है। प्रेम, स्नेह, दोस्ती से जीवन में उत्साह-उमंग का संचार होता है।

913

फिरोजी रंग
सतर्कता, रचनात्मकता का प्रतीक है। सतर्कता मतलब अपने काम का विवेकपूर्वक निरीक्षण। जो भी काम करें वह सतर्कता से करें, उसमें रचनात्मकता हो।

1013

काला रंग
यह रंग नकारात्मक विचारों को खत्म करता है। हमें अपने विचार सकारात्मक बनाना चाहिए।

1113

सुनहरा रंग
यह भाईचारा, अच्छे विचार का प्रतीक है। हम अपने आसपास के लोगों के प्रति संवेदनशील होते हैं और उनके बारे में अच्छे विचार रखते हैं तो हमें इसका प्रतिफल इसी रूप में मिलता है।

1213

भूरा रंग
यह धन और सफलता का प्रतीक है। हमारे पुरुषार्थ का नतीजा सफलता के रूप में मिले तब ही उसकी सार्थकता है।

 

1313

चमकीला रंग
यह स्थायित्व, तटस्थता का प्रतीक और बुरी ताकतों से बचाने वाला रंग है। यह हमें अनावश्यक चंचलता तथा बुरी संगत से बचने की सीख देता है।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories