उज्जैन. 14 नवंबर, शनिवार को धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा का विशेष पर्व दीपावली है। इस दिन लक्ष्मी पूजा में सामान्य पूजन सामग्री दीपक, प्रसाद, कुमकुम, फल-फूल, सुपारी आदि चीजें तो सभी रखते हैं, लेकिन इनके साथ ही और कुछ खास चीजें भी हैं, जिन्हें पूजा में रखना चाहिए। ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अगर पूजा में ये चीजें भी रखी जाती हैं तो लक्ष्मी की प्रसन्नता जल्दी प्राप्त हो सकती है...
1. खीर
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा में मिठाई के साथ ही घर पर बनी खीर भी रखनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार खीर लक्ष्मी का प्रिय व्यंजन है। इसीलिए प्रसाद के रूप में खीर अवश्य रखनी चाहिए।
27
2. वंदनवार
आम, पीपल और अशोक के नए कोमल पत्तों की माला को वंदनवार कहा जाता है। इसे दिवाली पर मुख्य द्वार पर बांधना चाहिए। इस संबंध में मान्यता है कि सभी देवी-देवता इन पत्तियों की महक से आकर्षित होकर घर में प्रवेश करते हैं।
37
3. पीली कौड़ी
लक्ष्मी पूजा की थाली में पीली कौड़ियां रखने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। ये पीली कौड़ियां धन और श्री यानी लक्ष्मी की प्रतीक हैं।
47
4. पान
ये भी दिवाली पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। पान खाने पर जिस प्रकार हमारे पेट की शुद्धि होती है, पाचन तंत्र को मदद मिलती है, ठीक उसी प्रकार पूजा के समय पान रखने पर घर की शुद्धि होती है और वातावरण सकारात्मक और पवित्र बनता है।
57
5. बताशे या गुड़
ये भी दिवाली के लिए शुभ सामग्री है। लक्ष्मी-पूजन के बाद गुड़-बताशे का दान करने से धन में वृद्धि होती है। घर-परिवार में सुख और समृद्धि का विस्तार होता है, इसी वजह से प्रसाद के रूप में बताशे भगवान को अर्पित किए जाते हैं।
67
6. ईख या गन्ना
महालक्ष्मी का एक रूप गजलक्ष्मी भी है और इस रूप में वे ऐरावत हाथी पर सवार दिखाई देती हैं। लक्ष्मी के ऐरावत हाथी की प्रिय खाद्य-सामग्री ईख यानी गन्ना है। दिवाली के दिन पूजा में गन्ना रखने से ऐरावत प्रसन्न रहते हैं और ऐरावत की प्रसन्नता से महालक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
77
7. ज्वार यानी जवारे का पोखरा
पुरानी मान्यता है कि दिवाली पर ज्वार का पोखरा रखने से धन में वृद्धि होती है, सभी देवी-देवताओं के साथ ही माता अन्नपूर्णा की कृपा भी प्राप्त होती है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi