Published : Feb 25, 2021, 02:02 PM ISTUpdated : Feb 25, 2021, 02:04 PM IST
उज्जैन. हमारे धर्म ग्रंथों में सफलता पाने के लिए कई चारित्रिक गुणों के बारे में बताया गया है। इन गुणों से ही हमें जीवन में मान-सम्मान मिलता है। जिस व्यक्ति में ये चारित्रिक गुण होते हैं उसे न सिर्फ सफलता मिलती है बल्कि समाज में अपेक्षित मान-सम्मान भी मिलता है। आज हम आपको ऐसे ही 6 गुणों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं…
1. मेहनत
जो व्यक्ति कभी मेहनत से नहीं घबराता और अपना लक्ष्य पाने के लिए सदैव तत्पर रहता है, उसे सफलता तो मिलती ही है साथ ही समाज में मान-सम्मान भी जरूर मिलता है।
26
2. साहस
जो लोग विपरीत परिस्थिति में भी साहस से काम लेते हैं और चुनौतियों का डटकर सामना करता है, उन्हें कोई भी मुश्किल अपने लक्ष्य हासिल करने से रोक नहीं पाती।
36
3. धैर्य
जब समय अपने पक्ष में न हो तब धैर्य से काम लेते हुए जो लोग सही समय की प्रतिक्षा करते हैं, उन्हें भी सफलता और मान-सम्मान अवश्य मिलता है। यही सत्य है।
46
4. बुद्धि
कई बार बड़ी-बड़ी मुश्किलों का हल छोटी सी युक्ति से हो जाता है। इसके लिए बुद्धि की आवश्यकता होती है। सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता ही सफलता और मान-सम्मान दिलाती है।
56
5. ताकत
कई बार सफलता के लिए शक्ति प्रदर्शन करना भी जरूरी होता है। सफलता और मान-सम्मान पाने के लिए ताकत (शारीरिक और मानसिक) होना भी बहुत जरूरी है।
66
6. पराक्रम
असंभव से दिखने वाले कार्य को अपने पराक्रम के बल संभव कर दिखाने वाले लोगों का समाज में मान-सम्मान होता है। ऐसे ही लोग सफलता की नई कहानियां लिखते हैं।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi