शनि शिंगणापुर, महाराष्ट्र (Shani Shingnapur, Maharashtra)
शनि मंदिरों की बात हो तो और महाराष्ट्र के शिंगणापुर स्थित शनि मंदिर का नाम न आए, ऐसा संभव नहीं है। अगर इसे देश का सबसे प्रसिद्ध गणेश मंदिर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। ये मंदिर देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रसिद्ध है। न जाने कहां-कहां से लोग यहां शनिदेव के दर्शन कर खुद को धन्य समझते हैं और परेशानियां दूर करने के लिए शनिदेव से प्रार्थना करते हैं। इस मंदिर में एक चबूतरे पर शिला स्थापित है, जिस पर कोई छत भी नहीं है। इसी शिला को शनिदेव के रूप में पूजा जाता है। यह मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर से लगभग 35 कि.मी. की दूरी पर है। जिस गांव में शनिदेव का ये मंदिर स्थापित हैं वहां लोग अपने घरों पर ताले नहीं लगाते। मान्यता है कि स्वयं शनिदेव उनके घरों की रक्षा करते हैं।
कैसे पहुंचें?
महाराष्ट्र सड़क, रेल मार्ग और वायु मार्ग से देश के हर हिस्से से जुड़ा है। शनि शिंगणापुर से निकटतम रेलवे स्टेशन राहुरी (32 किमी) है। शनि शिंगणापुर का निकटतम हवाई अड्डा औरंगाबाद है जो यहां से 90 किमी की दूरी पर स्थित है। सड़क मार्ग से भी आसानी से शनि शिंगणापुर पहुंचा जा सकता है।