Published : Jun 12, 2021, 09:46 AM ISTUpdated : Jun 12, 2021, 12:15 PM IST
उज्जैन. महाभारत के अनुसार महात्मा विदुर महाराज धृतराष्ट्र के भाई और महामंत्री थे। कुरुक्षेत्र युद्ध से पहले महात्मा विदुर ने धृतराष्ट्र को लाइफ मैनेजमेंट से संबंधित अनेक सूत्र बताए थे। इन्हें विदुर नीति कहा जाता है। महात्मा विदुर ने अपनी एक नीति में बताया है कि किन लोगों के घर पर कभी बरकत नहीं होती है और वे क्यों हमेशा गरीब बने रहते हैं। आगे जानिए महात्मा विदुर की इस नीति के बारे में…
जिनके घर नहीं होती साफ-सफाई
विदुर नीति के अनुसार, जिन लोगों के घर में साफ-सफाई नहीं होती है, गंदगी रहती है। ऐसे लोगों के घर में कभी भी बरकत नहीं होती है। वहीं जहां साफ-सफाई होती है उस घर में सदा लक्ष्मी का वास होता है।
24
जो नहीं करते हैं बड़े बुजुर्गों का सम्मान
जो लोग अपने से बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं करते हैं, उनका अनादर करते हैं ऐसे लोगों के घर में कभी भी बरकत नहीं होती है। वहीं जिनके घरों में बड़े बुजुर्गों का आदर होता है उनके घर में सदैव बरकत बनी रहती है।
34
मेहनत से जी चुराने वाले
जो लोग मेहनत से जी चुराते हैं, उनके पास सदा ही धन का अभाव रहता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बैठे-बैठे तरक्की, उपलब्धि और रोजगार पाना चाहते हैं। लेकिन वास्तव में उनकी ये हसरतें पूरी नहीं होती है। लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है। जो व्यक्ति अपने लिए स्वयं मेहनत नहीं कर सकता है, उस पर ईश्वरीय कृपा भी नहीं बरसती है।
44
ईश्वर पर भरोसा न करने वाले
जो व्यक्ति ईश्वर पर विश्वास नहीं करता है ऐसे व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा कभी नहीं बरसती है। ऐसे जातकों का जीवन दरिद्रता में बीतता है। मनुष्य को हमेशा ईश्वर पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। अपने मन में रोजाना ईश्वर का ध्यान जरूर करें। संभव हो तो अपने घर में धूप-दीप भी जरूर लगाएं।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi