उज्जैन. श्रेष्ठ जीवन के लिए विष्णु पुराण में ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनका ध्यान रखने पर कई प्रकार के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। जो लोग इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, वे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करते हैं। यहां जानिए विष्णु पुराण में बताए गए 5 ऐसे काम, जो जल्दी खत्म कर लेना चाहिए। इन कामों में अधिक समय नहीं लगाना चाहिए…
1. स्नान (नहाना) करना
नहाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन अधिक समय तक नहाने पर स्वास्थ्य संबंधी नुकसान हो सकते हैं। सर्दी-जुकाम, बुखार हो सकता है। नहाने का काम जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी खत्म कर लेना चाहिए। सुबह-सुबह नहाना श्रेष्ठ माना गया है और सुबह के समय वातावरण में ठंडक होती है, अत: ऐसे समय में अधिक समय तक पानी में रहना हमें बीमार कर सकता है।
25
2. सोना
अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए जरूरी है कि हर रोज पर्याप्त नींद ली जाए। सोने का समय बहुत कम या ज्यादा होने पर स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, मोटापा बढ़ सकता है। कई लोगों के साथ समस्या होती है कि उन्हें जल्दी नींद नहीं आ पाती है, करवट बदलते रहते हैं और फिर देर रात नींद आती है। सोने में भी अधिक समय नहीं लगाना चाहिए।
35
3. जागना
देर रात तक जागने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए कहा गया है कि सही समय पर सो जाना चाहिए। ताकि पर्याप्त नींद हो सके और हम सुबह सही समय पर उठ भी सकें। अगर हम देर रात तक जागते रहेंगे तो सुबह समय पर नहीं उठ पाएंगे।
45
4. मैथुन
स्त्री-पुरुष को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि काम-क्रीड़ा यानी शय्यासेवन में अधिक समय न लगाएं। इस काम में बहुत अधिक समय लगाने से शरीर कमजोर हो सकता है। दोनों को ही स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
55
5. व्यायाम करना
व्यायाम से शरीर हष्ट-पुष्ट रहता है, शरीर की रोग प्रतिरोधी बढ़ती है, मौसमी बीमारियों से सुरक्षा होती है, लेकिन व्यायाम में बहुत अधिक समय नहीं लगाना चाहिए। अधिक समय तक व्यायाम करने से थकान हो सकती है, शरीर में दर्द हो सकता है। अत: व्यायाम उतने ही समय तक करना चाहिए, जितना हमारा शरीर सहन कर सके।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi