BMW Group ने भारत में लॉन्च की all electric Mini Cooper SE कार, कम कीमत में जबरदस्त लुक, शानदार रेंज

ऑटो डेस्क, BMW launches all-electric MINI Cooper SE : बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने गुरुवार को भारत में ऑल-इलेक्ट्रिक मिनी कूपर एसई लॉन्च कर दी है, इसकी कीमत 47.20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। तीन दरवाजों वाली ये प्योर  इलेक्ट्रिक हैचबैक (three-door pure electric hatchback ) कार है । ये ब्रिटिश कार मार्की के पहले ईवी के रूप में पेश की गई  है। इसके अलावा, यह BMW DC के बाद भारत में कंपनी की दूसरी ऑल-इलेक्ट्रिक पेशकश है जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था । देखें इस इलेक्ट्रिक कार में क्या खूबियां ग्राहकों को मिलेंगी...

Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2022 10:30 AM IST

16
BMW Group ने भारत में लॉन्च की all electric Mini Cooper SE कार, कम कीमत में जबरदस्त लुक, शानदार रेंज

कई नए फीचर्स किए गए शामिल
मिनी ने 2019 में नए Mini Cooper SE को अन्वील किया था, इसे पूरी तरह निर्मित यूनिट (Completely Built Unit)  के तौर पर भारत में पेश किया था। ये इलेक्ट्रिक कार Mini Cooper के पेट्रोल वेरिएंट के तरह ही दिखती है। हालांकि भारी बैटरी पैक होने के कारण, यह आईसीई की तुलना में लगभग 145 किलोग्राम वजन में अधिक है। 

26

नए मिनी कूपर एसई के डिजाइन के बारे में आपको बता दें कि इस इलेक्ट्रिक हैचबैक में conventional front grille के स्थान पर एक smooth body panel दिया गया है। यह E badge के साथ बहुत सारे chrome accents के साथ आता है जो आईसीई वेरिएंट से इसे खास बनाता है। यह कार एयरो ऑप्टिमाइज्ड व्हील्स (aero-optimised wheels) पर चलती है।
 

36

इंटीरियर में कई अपडेट्स
कार के इंटीरियर में कई अपडेट्स दिए गए हैं। इसमें एक प्रीमियम वाइब दिया गया है। वहीं मिनी डिजाइन के अन्य खूबियां इसमें मौजूद हैं। पावर के लिए, मिनी कूपर एसई को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 32.6 kWh लिथियम-आयन बैटरी मिलती है। इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 184 hp की पावर और 270 Nm का टार्क पैदा करता है और एक बार चार्ज करने पर 270 किमी की रेंज का दावा करती है।
 

46

 लेटेस्ट  फीचर्स किए गए शामिल
मिनी ने 2019 में नए Mini Cooper SE को अन्वील किया था, इसे पूरी तरह निर्मित यूनिट (Completely Built Unit)  के तौर पर भारत में पेश किया था। ये इलेक्ट्रिक कार Mini Cooper के पेट्रोल वेरिएंट तो बेस बनाकर ही पेश की गई है, हालांकि इसमें  मौजूदा समय के कुछ लेटेस्ट फीचर्स शामिल किए गए हैं।

56

7.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 
मिनी कूपर एसई 7.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और यह 150 किमी प्रति घंटे की टॉर स्पीड से दौड़ सकती है। कार को फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है जो 11 kW चार्जर का उपयोग करके 2.5 घंटे में 0-80 प्रतिशत चार्ज करने की अनुमति देती है, जबकि 50 kW DC फास्ट चार्जर 36 मिनट में इसे चार्ज कर सकता है।
 

66

बीते साल नवंबर महीने की 11 तारीख को   BMW की MINI Cooper SE इलेक्ट्रिक कार की भारत में बुकिंग शुरु होते ही दो घंटों में ही सभी 30 कारों को बुक कर लिया हैं। मर्सिडीज-बेंज, जैगुआर और  ऑडी  जैसी लग्जरी कंपनियों की इलेक्ट्रिक मिनी कार की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है। वहीं इस कार की कीमत  करीब 47.20 लाख रुपए है। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos