हाईस्पीड में ना चलाएं वाहन
मार्केट में हाइस्पीड वाहन आ गए हैं। कई सारे व्हीकल 3 सेकेंड में 100 की गति हासिल कर लेते हैं। अलग- अलग सड़कों पर वाहन की गति निर्धारित होती है। यदि आप गाड़ी को तेज रफ्तार से भगाने के शौकीन हैं, तो क्या आप उस सड़क पर ऐसा कर सकते हैं, इस बारे में पूरी जानकारी कर लें, यदि आप निर्धारित से अधिक गति से वाहन चलाते पाए गए तो आप पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। ऐसा करने पर जुर्माना या लाइसेंस जब्त हो सकता है। ध्यान रहे स्कूल, हॉस्पिटल और कई सारे संस्थानों के आसपास प्रशासन ने स्पीड लिमिट तय की हुई है। आपका प्रयास हो कि वाहन की स्पीड नियमानुसार हो, अन्यथा ये आपके और सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए खतरा बन सकती है।