Porsche ने लॉन्च की 2 लग्जरी स्पोर्ट्स कार, कीमत 1.50 करोड़ रुपए, इसके लुक पर हो जाएंगे फिदा

ऑटो डेस्क।  Porsche india ने भारत में अपने लग्जरी स्पोर्ट्स कार 718 Cayman GTS 4.0 और 718 Boxster GTS 4.0 को पेश कर दिया गया है। Porsche 718 Cayman की कीमत 1,46,50,000 रुपये (एक्स शो रूम) है । वहीं पोर्शे 718 बोक्सटर मॉडल की कीमत 1,49,78,000 रुपये (एक्स शो रूम) है। पोर्शे की दोनों ही कारों में सभी लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसकी डिजाइन बेहद उम्दा और दिल को लुभाने वाली है। देखें इन शानदार कारों का लुक...
 

Rupesh Sahu | Published : Jan 6, 2022 4:28 PM IST / Updated: Jan 06 2022, 10:03 PM IST

16
Porsche ने लॉन्च की 2 लग्जरी स्पोर्ट्स कार, कीमत 1.50 करोड़ रुपए, इसके लुक पर हो जाएंगे फिदा

Porsche 718 Cayman एक टू डूर कूपे मॉडल है, वहीं  पोर्शे 718 बोक्सटर मॉडल है, जो टू डूर कैबिरियोलेट है। दोनों लग्जरी कारों में एलईडी हैडलैंप और, GTCA Specific Front Apron, 20 इंच के black alloy wheels दिए गए हैं।

26

दोनों कारों में 4.0 लीटर का नेचुअरली सिक्स सिलेंडर फ्लैट इंजन दिया गया है, जो 395 बीएचपी की अधिकतम पावर जनरेट करता है, इसके जरिए 730 एनएम की मैक्सिमम टॉर्क जनरेट कर सकता है। पोर्शे कारों का इंजन 7 स्पीड पीडीके ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। 

36

सेफ्टी के लिहाज से दोनों कार मॉडल में पोर्शे स्टेबलिटिटी मैनेजमेंट कंट्रोल फीचर्स, टॉर्क वेकटरिंग, electro chemical power स्ट्रेयरिंग, लॉन्च कंट्रोल और sopt chrono package ऑफर किया गया है।

46

Porsche 718 Cayman और पोर्शे 718 बोक्सटर मॉडल में 7 इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, इसमें पोर्शे कम्यूनिकेशन मैनेजमेंट सिस्टम मिलता है।  इसमें 4.6 इंच का सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर भी दिया गया है। 
 

56

पोर्श 718 केमैन (Porsche 718 Cayman) 2 डोर वाला कूप मॉडल है जबकि पोर्श 718 बॉक्सटर (Porshe 718 Boxter) 2 डोर कैब्रियोलेट के साथ आता है। इन कारों में  एक्सटर्नल एयर ब्लेड्स दिए गए हैं। फ्रंट में दोनों तरफ बड़े spoiler दिए गए हैं।

66

इसके अलावा पोर्शे 718 जीटीएस कार्स में पोर्शे एक्टिव संस्पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम भी दिया गया है। भारत में पोर्शे की महंगी कारों को पसंद करने वाली एक बड़ा वर्ग मौजूद है। साल 2021 में भी पोर्शे ने अपनी दो कारें भारत में लॉन्च की थीं। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos