Round up 2021 : BMW iX, Audi e-tron, Tata Tigor जैसी इलेक्ट्रिक कारें हुईं लॉन्च, देखें फीचर्स और कीमत

ऑटो डेस्क, Electric cars like BMW iX Audi e-tron Tata Nexon launched  : देश में तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग बढ़ रही हैं, भारत ऑटोमोबाइल सेक्टर का बड़ा बाजार है। यही वजह है कि साल 2021 में डिमांड बढ़ते ही सभी बड़ी  ऑटो कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में उतार दिए हैं। पेट्रोल- डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों, शहरों में प्रदूषण की वजह से आम भारतीय तेजी से ईंधन का विकल्प तलाश रहे हैं। वहीं कंपनियां भी तेजी से इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में उतार रही हैं। साल 2021 में देश में ये टॉप ईवी कार  लॉन्च की गई हैं। देखें इन कारों की खासियत...

Asianet News Hindi | Published : Dec 28, 2021 3:40 PM IST / Updated: Dec 28 2021, 09:19 PM IST

17
Round up 2021 : BMW iX, Audi e-tron, Tata Tigor जैसी इलेक्ट्रिक कारें हुईं लॉन्च, देखें फीचर्स और कीमत

MG Motor ZS EV
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में इस साल फरवरी महीने में एमजी मोटर (MG Motor)  इलेक्ट्रिक कार – जेडएस ईवी – के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। 2021 MG ZS EV में तकरीबन 420 किमी की सर्टिफाइड रेंज मिलती है। इस बैटरी के जरिए 143 पीएस का अधिकतम आउटपुट और 350 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है, ये कार 7 सेकंड 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी कीमत 21 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है।

27

Jaguar I-Pace
 साल 2021 में दूसरी इलेक्ट्रिक कार जगुआर लैंड रोवर लॉन्च की गई थी। ब्रिटिश कंपनी  ने मार्च महीने में भारत में आई-पेस इलेक्ट्रिक एसयूवी ₹1.06 करोड़ (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च की थी। 2021 Jaguar I-Pace इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 480 किमी की रेंज देती है। इसमें का 90kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है जो 100kW फास्ट चार्जिंग के जरिए 80% तक रिचार्ज करने में मात्रा 45 मिनट कावक्त लेती है। इसमें 395 bhp की पावर, 696 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता है। ये लग्जरी कार 4.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। 

37

Audi e-tron
जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली ऑडी ने साल 2021 के जुलाई महीने ऑडी ने अपने ई-ट्रॉन फैमिली  के तीन मॉडल – ई-ट्रॉन 50, ई-ट्रॉन 55 और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक 55 लॉन्च किए हैं। इसकी  शुरुआती कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपए (एक्स शोरूम) है। ऑडी ई-ट्रॉन 55 और ऑडी ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक में 55 95kW बैटरी दी गई है, वहीं ई-ट्रॉन 50 में 71kW बैटरी ऑफर की गई है।  ये कारें तकरीबन  5.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं। 
 

47

Tata tigor EV
 टाटा मोटर्स ने अगस्त महीने में टिगोर ईवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया है। इसने इंटरनेशनल क्रैश टेस्ट में चार स्टार रेटिंग हासिल की है। कंपनी का दावा है कि 2021 Tigor EV   सिंगल चार्ज में 306 किलोमीटर की रेंज देती है। इसमें 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। फास्ट चार्जिंग के जरिए इसे लगभग एक घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें 73.75 hp पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये है।

57

Audi e-tron GT and Audi RS e-tron GT
इस साल के सितंबर महीने में ऑडी ने एक बार फिर अपने इरादे जाहिर कर दिए, इस महीने  ऑडी ने ई-ट्रॉन के जीटी और आरएस जीटी वर्जन को लॉन्च किया। ई-ट्रॉन GT 470 hp का आउटपुट देता है, इसे ओवरबूट मोड में 522 hp तक बढ़ाया जा सकता है, और 630 Nm ये का टार्क  RS e-tron GT 590 hp जनरेट करता है। ई-ट्रॉन जीटी 4.1 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इसके RS वर्जन तो मात्र 3.3 सेकंड में 100 की रफ्तार हासिल कर सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 1.80 करोड़ रुपये है। 

67

Porsche Taycan EV and Porsche Macan Facelift Launch   
पोर्श टेकन ईवी  भारत में लॉन्च की गई है । कंपनी ने 1.50 करोड़ रुपए की शुरुआती कीमत पर इसे लॉन्च किया है। वहीं Porsche ने पोर्श मेकन फेसलिफ्ट को भी 83.21 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर  लांच किया है। पोर्शे टेकन इलेक्ट्रिक कार को टेकन स्पोर्ट्स सैलून और टेकन ग्रैन टूरिस्मो क्रॉसओवर (Tekken Sports Saloon and Tekken Gran Turismo Crossover) के दो वेरियंट में उतारा गया है। लग्जरी कार निर्माता कंपनी पोर्श ने  भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पोर्श टायकन ईवी (Porsche Taycan EV) लॉन्च की है। इसी के साथ पोर्श ने अपनी पॉपुलर कार मकान का भी बेहतर वर्जन यानी मकान फेसलिफ्ट (Porsche Macan Facelift) लॉन्च किया है। इन दोनों कारों की लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। 

77

BMW iX
साल 2021 के दिसंबर महीने में  BMW ने भारत में अपना पहला  इलेक्ट्रिक व्हीकल - iX SUV लॉन्च किया है। BMW iX दो वेरिएंट में आती है – iX xDrive 40 और iX xDrive 50, जहां तक  iX xDrive40 की बात है तो ये  326hp की पावर और 630Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। BMW का दावा है कि iX xDrive 40 6.1 सेकेंड में 0-100kph की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं iX xDrive 50 में 523hp और 765Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है। बीएमडब्ल्यू का दावा है कि  iX का यह वर्जन 4.6 सेकेंड में 0-100kph की स्पीड पकड़ सकता है। IX का xDrive 50 वैरिएंट में 105.2 kWh बैटरी दी गई है, वहीं xDrive 40 में 71kWh बैटरी पैक मिलता है। आईएक्स द्वारा नियोजित चार्जिंग सिस्टम ऑप्शनल DC फास्ट चार्जिंग को 195kW तक कैपेबिल बनाता है, जिससे xDrive 50 वर्जन के लिए 35 मिनट में बैटरी को 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्जिंग हो सकती है। iX xDrive 40, DC चार्जर के जरिए 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में मात्र आधा घंटा का समय लगता है। BMW iX की भारत में कीमत 1.16 करोड़ रुपए से शुरु होती है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos