क्या अब भोजपुरी में कमबैक नहीं करेगी निरहुआ की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड? खुद कही ये बात

Published : May 27, 2020, 04:32 PM IST

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उनका मानना है कि उन्हें फैंस से सम्मान और प्यार दोनों ही भरपूर मिला। उसे वो कभी भी नहीं भुला सकती हैं। उन्होंने कहा कि अभी वह बॉलिवुड की तरफ जरूर जा रही हैं। पर, भोजपुरी से लगाव हमेशा रहेगा। इस दौरान हेगड़े ने यह भी दावा किया कि जल्द ही वह भोजपुरी में लौटेंगी और दमदार वापसी करेंगी।

PREV
15
क्या अब भोजपुरी में कमबैक नहीं करेगी निरहुआ की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड? खुद कही ये बात

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पाखी हेगड़ ने कहा था कि वो भोजपुरी से गई नहीं हैं। सभी लोग यही पूछ रहे हैं कि अब वो कब लौटेंगी। इस सवाल के जवाब पर एक्ट्रेस ने कहा कि वो कहीं नहीं गई हैं और वो यहीं हैं। बॉलिवुड से कुछ प्रॉजेक्ट थे इसलिए अभी इसी पर ध्यान है। हालांकि, लॉकडाउन में सबकुछ रुका हुआ है। लेकिन, वो भोजपुरी में लौटेंगी और उसी तरह से लौटेंगी जैसे पाखी ने शुरुआत की थी। 

25

बता दें, इंडस्ट्री में शुरूआती में पाखी हेगड़े खूब वाह-वाही लूटी। उनकी जोड़ी निरहुआ के साथ हिट मानी जाती है। इतना ही नहीं इनके बीच की कैमिस्ट्री लोगों को इतनी पसंद आई कि उनके अफेयर की खबरें में मीडिया में छाई रहती थी

35

बहरहाल, पाखी आगे कहती हैं कि उनके लिए हर इंडस्ट्री एक समान है। पर, भोजपुरी इनमें सबसे बढ़कर है। उन्होंने सबसे अधिक काम यहीं किया है। सबसे अधिक प्यार पाखी को भोजपुरी इंडस्ट्री से ही मिला है, फिर वो यहां से जाने का कैसे सोच सकती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि वो यहीं हैं और हमेशा यहीं रहेंगी। यह इंडस्ट्री उनके परिवार की तरह है। 

45

पाखी हेगड़े खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि पंजाबी, साउथ, गुजराती सहित कई क्षेत्रीय सिनेमा में काम कर चुकी हैं। हेगड़े ने माना कि बतौर एक्ट्रेस हर भाषा में काम के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बॉलिवुड में जाना सबका सपना होता है। पर, हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि हम कहां से आए हैं और कहां हमें सबसे अधिक प्यार मिला है।

55

पाखी ने दावा किया कि लॉकडाउन के बाद वह भोजपुरी फिल्मों में भी दिखेंगी। उन्होंने कहा कि जहां से भी बेहतर स्क्रिप्ट आएगी और उन्हें लगेगा कि यह करना चाहिए तो वो उसे जरूर करेंगी। पाखी ने कहा कि अब भोजपुरी काफी बदल रहा है और उन्हें इंडस्ट्री में वापस आकर खुशी होगी। 
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories