जब अक्षरा सिंह की मां ने चप्पल से की थी पवन सिंह की पिटाई, एक्ट्रेस ने किया था बड़ा खुलासा

Published : Aug 26, 2020, 04:00 PM IST

मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी थी। लेकिन, अब वो एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। ब्रेकअप के बाद अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई बड़े आरोप लगाए थे। जिसमें एक्ट्रेस ने कहा था कि वो उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे और उनके साथ मारपीट करते थे। दरअसल, ये सारी बातें अक्षरा सिंह के बर्थडे के मौके पर बता रहे हैं। उनका जन्म 30 अगस्त, 1993 को हुआ था। 

PREV
17
जब अक्षरा सिंह की मां ने चप्पल से की थी पवन सिंह की पिटाई, एक्ट्रेस ने किया था बड़ा खुलासा

अक्षरा बताती हैं कि 'उनके (पवन सिंह) के साथ उनका रिश्ता खत्म होने के बाद उनके साथ जो कुछ भी हुआ वो किसी से छिपी नहीं है। एक्ट्रेस का कहना था कि मीडिया और इंडस्ट्री के लोग सब कुछ जानते हैं। उनकी शादी के बाद, जब एक्ट्रेस ने उनसे अलग होने का फैसला किया तो पवन ने  उनके सामने परेशानियों और मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। वो जो भी फिल्म में काम कर रही होती थीं तो वो उन फिल्मों के निर्माताओं से कहकर बाहर करवा देते थे। 

27

अक्षरा सिंह का कहना था कि 'भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से पुरुष प्रधान इंडस्ट्री है। यहां किसी भी हिरोइन को टिकने के लिए हीरो की बात माननी पड़ती है, अगर कोई हीरो की बात नहीं मानता तो उस हिरोइन को फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया जाता है। यहां की कड़वी सच्चाई है।'
 

37

एक्ट्रेस ने कहा था कि 'पवन सिंह उन्हें काफी समय से परेशान कर रहे थे।' अक्षरा कहती हैं कि वो लड़की हैं और कहा था कि 'इसकी वजह से अपनी परेशानियों को कहां तक छुपाएं। पवन सिंह शराब बहुत ज्यादा पीते हैं और नशे में तमाशा करते हैं। वो उनकी इमेज को खराब नहीं करना चाहती हैं।' 

47

इतना ही नहीं अक्षरा सिंह ने कहा था कि 'पवन सिंह और लड़कियों को फोर्स करते थे कि अगर उन्हें इंडस्ट्री में रहना है तो उनके साथ रिश्ता बनाकर रहना पड़ेगा।'  
 

57

'शुरू में ऐसा बहुत हुआ, जब अक्षरा सिंह को फिल्म में साइन कर लिया गया, बाद में उनके ( पवन सिंह ) के दबाव में आकर फिल्म से बाहर कर दिया गया। कई बार तो सेट पर साथी एक्टर्स पर उनका इतना दबाव होता कि वो उनके साथ काम करने से इनकार कर देते थे।' 

67

अक्षरा ने बताया था कि पवन सिंह एयरपोर्ट पर सैंकड़ों बार शराब के नशे में बेहोश हो जाया करते थे और वो ही उन्हें सहारा देकर घर लाया करती थीं। वो नशे में एयरहोस्टेज के साथ बदतमिजी करते थे।  
 

77

अक्षरा इतने पर ही नहीं चुप होती हैं उन्होंने आगे बताया था कि 'कई बार तो एयरपोर्ट के अधिकारी उन्हें उठाकर बाहर फेंकने के लिए आते थे तब वो उनके हाथ-पैर जोड़कर उन्हें मनाती थी।' एक बार किस्सा शेयर करते हुए अक्षरा बताती हैं कि 'एक बार जब बोकारो में तमाशा हुआ था तो पवन गाली-गलौज करने लगे थे और उन्हें फिल्म से बाहर करने के लिए कह रहे थे, तब सेट पर मौजूद उनकी मां ने चप्पल से उनकी पिटाई की थी।'

Recommended Stories