'लैला' बनी पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड, हिजाब बांधे इस 'मजनूं' के साथ आई नजर

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की फिल्म 'लैला मजनू' सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। इस फिल्म की प्रमोशन के लिए अक्षरा सिंह पटना के एक थिएटर में पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस को देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया और रोज डे के मौके पर अक्षरा को फैंस लाल-पीले गुलाब देने लगे थे।

Asianet News Hindi | Published : Feb 8, 2020 10:29 AM IST

16
'लैला' बनी पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड, हिजाब बांधे इस 'मजनूं' के साथ आई नजर
'लैला मजनू' की प्रमोशन के दौरान अक्षरा के साथ उनके को-एक्टर प्रदीप पांडे भी साथ में दिखे। दोनों ही एक्टर्स मूवी में लैला और मजनू का किरदार प्ले कर रहे हैं।
26
फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षरा सिंह लैला के गेटअप में हिजाब बांधे नजर आ रही हैं। वहीं, प्रदीप पांडे यानी चिंटू गले में गमछा डाले मजनू के लुक में दिखाई दे रही है।
36
फिल्म 'लैला मजनू' को लेकर इसके निर्माताओं का कहना है कि इसकी कहानी आज के लैला मजनू की है। यह एक ऐतिहासिक कहानी है, जिसे आज के अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म 'लैला मजनू' के निर्देशक महमूद आलम हैं।
46
बता दें, अक्षरा सिंह फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। वो पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में काफी समय तक रही थीं। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
56
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था और कहा था कि उन्हें वो जान से मारने की धमकी देते थे।
66
पवन सिंह और अक्षरा की जोड़ी को फैंस काफी पसंद किया करते थे। इनकी जोड़ी जब बी पर्दे पर आई तब-तब ये धमाल मचा गई।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos