बिन मेकअप ऐसी दिखती हैं भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस, आम्रपाली से मोनालिसा तक क्या पहचान में आईं ये 9 हीरोइनें

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों की एक्ट्रेस की तरह ही भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्मों की हीरोइनें भी अपने लुक को लेकर काफी जागरूक रहती हैं। इन्हें बेहतर लुक देने के लिए मेकअप आर्टिस्ट भी काफी मेहनत करते हैं। फिल्मों के अलावा पार्टीज और दूसरे इवेंट्स में शामिल होने के लिए भी ये हीरोइनें कई बार मेकअप की मोटी परत चढ़ाती हैं। यही वजह है कि कई बार इन्हें बिना मेकअप के देख लिया तो पहचानना भी मुश्किल होता है। ऐसे कई मौके आए हैं, जब भोजपुरी एक्ट्रेसेस बिन मेकअप लुक के कैमरे में कैद हुई हैं। इन्हें बिना मेकअप के देख फैंस भी हैरान रह जाते हैं। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं भोजपुरी फिल्मों की हीरोइंस के बिन मेकअप लुक। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 18, 2021 9:38 AM IST

19
बिन मेकअप ऐसी दिखती हैं भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस, आम्रपाली से मोनालिसा तक क्या पहचान में आईं ये 9 हीरोइनें

अक्षरा सिंह :
30 अगस्त, 1991 को जन्मीं अक्षरा मूल रूप से पटना की रहने वाली हैं। अक्षरा के पिता बिपिन सिंह जहां भोजपुरी फिल्मों में चरित्र अभिनेता हैं, वहीं मां नीलिमा सिंह भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। अक्षरा ने करियर की शुरुआत रवि किशन के अपोजिट 2010 में भोजपुरी फिल्म 'सत्यमेव जयते' से की थी। हालांकि उन्हें पहचान खेसारीलाल के साथ आई फिल्म 'बलमा बिहार वाला' से मिली। अक्षरा ने कुछ टीवी सीरियल में भी काम किया है, जिनमें सर्विस वाली बहू, काला टीका प्रमुख हैं। 

29

आम्रपाली दुबे :
आम्रपाली को उनके पिता डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन आम्रपाली का मन कभी पढ़ाई में नहीं लगा। जब कॉलेज जाने की उम्र हुई तो उन्होंने ऑडिशन देना शुरू कर दिया और एक दिन फिल्म के लिए सिलेक्ट हो गईं। आम्रपाली को निरहुआ हिन्दुस्तानी 2, आशिक आवारा, बम बम बोल रहा है काशी, राम लखन से काफी पॉपुलैरिटी मिली।

39

रानी चटर्जी :
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपना करियर तब शुरू किया था जब वो क्लास 10th में थी। उनकी पहली फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' थी। इस फिल्म में रानी के साथ मनोज तिवारी को कास्ट किया गया था। फिल्म के दौरान रानी सिर्फ 16 साल की थी। इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा की बड़ी हिट साबित हुई। रानी ने कुछ वक्त पहले वेब सीरिज मस्तराम में भी काम किया है।
 

49

मोनालिसा :
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' से सुर्खियों मे आईं मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। मोनालिसा ने अब तक 50 से भी ज्‍यादा भोजपुरी फिल्‍मों में काम किया है। मोनालिसा ने बिग बॉस में बतौर सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। यहां उनकी नजदीकियां कॉमनर मनु पंजाबी के साथ देखने को मिली थीं। हालांकि, शो से इविक्ट होने से पहले उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से 'बिग बॉस' के घर में ही शादी की। 
 

59

काजल राघवानी :
काजल राघवानी का जन्म 20 जुलाई, 1990 को बिहार के तेगहर गांव में हुआ था। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की पढ़ाई की है। काजल ने साल 2013 में फिल्म 'सबसे बड़ा मुजरिम' से डेब्यू किया था। उनकी फेमस फिल्म है 'देवरा भइल दीवाना'। इसमें उनके को-स्टार प्रदीप पांडेय थे। काजल भोजपुरी स्टार पवन सिंह, निरुहुआ और खेसारी लाल यादव के साथ भी काम कर चुकी हैं।

69

मधु शर्मा :
मधु शर्मा ने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी। साउथ की दर्जनभर सफल फिल्मों में काम करने के बाद मधु ने भोजपुरी इंडस्ट्री की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने 2011 में फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से भोजपुरी फिल्मों डेब्यू किया। मधु जयपुर की रहने वाली हैं। उनका जन्म 13 दिसंबर 1984 को एक मारवाड़ी फैमिली में हुआ था। भोजपुरी की ये एक्ट्रेस ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। इसके अलावा किक बॉक्सिंग भी जानती हैं। 

79

निधि झा (लूलिया) :
भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा लूलिया के नाम से जानी जाती हैं। वो आज एक खास मुकाम पर हैं। खास जब फिल्मों में नेगेटिव किरदार की बात आती है तो निधि का चेहरा डायरेक्टर्स के दिमाग में सबसे पहले आता है। निधि ने फिल्म 'गैंगस्टर दुल्हनिया' में नेगेटिव रोल प्ले किया था। इसमें उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था।

89

अंजना सिंह :
भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक कही जानी वाली अंजना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत की थी भोजपुरी फिल्मों के सदाबहार सुपरस्टार रवि किशन के साथ फिल्म 'एक और फौलाद' से। इसकी शूटिंग उन्होंने अप्रैल 2011 में शुरू की थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अंजना की अदाकारी के चर्चे होने लगे थे। बाद में अंजना ने निरहुआ के साथ 'वर्दी वाला गुंडा', पवन सिंह के साथ 'लावारिस', खेसारी लाल के साथ 'लहू के दो रंग', विराज भट्ट के साथ 'मर्द तांगेवाला' जैसी फिल्मों में काम किया।

99

प्रियंका पंडित :
भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका पंडित को 2009 में 12वीं में पढ़ाई करने के दौरान ही एक गुजराती फिल्म में काम करने का मौका मिल गया था। फिर एक पार्टी में भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर ने काम करने का ऑफर दिया। 2013 में मैंने भोजपुरी फिल्म 'जीना तेरी गली में' की। एक साल के गैप के बाद 2014 में फिल्म 'जानेमन' से वापसी की। प्रियंका ने फिल्म 'दिल भईल दीवाना' में एक आइटम सांग किया था, जो 2015 में बहुत फेमस हुआ था।

ये भी पढ़ें : 

शाहरुख की एक्ट्रेस ने बताया बॉलीवुड का काला सच, वर्जिन और बिना Kiss की हुई लड़कियां होती थी डिमांड में

क्या आपको पता है अमिताभ बच्चन से सलमान-शाहरुख तक, इन सेलेब्स के पास है अपने करोड़ों के प्राइवेट जेट

KGF 2 से पुष्पा-आदिपुरुष तक, हीरो नहीं इन फिल्मों के खूंखार विलेन अपनी दहाड़ से हिलाएंगे थिएटर्स

आखिरकार कैटरीना कैफ से सगाई पर विक्की कौशल ने लगाई मुहर, बताया कब होगी दोनों की रोका सेरेमनी

करीना कपूर के ससुर को दिलोजान से चाहती थी ये हीरोइन, पर प्यार में मिले धोखे के बाद किया था ये काम

बढ़ा वजन और बिना मेकअप नजर आई सैफ अली खान की पहली पत्नी तो काली बनियान पहने सड़कों पर दिखा बेटा

इतने खूंखार कैदियों के बीच ऐसे दिन काट रहा आर्यन खान, शाहरुख के बेटे पर लगाई गई हैं कई पांबदियां

पहले इन 2 हीरोइनों से लड़ाया इश्क फिर इनपर दिल हार बैठा ये हीरो, पत्नी करती करोड़ों का बिजनेस

जब एक फ्रेम में दिखी थी धर्मेंद्र की दोनों पत्नियां, सनी देओल की मां के बगल में खड़ी थी हेमा मालिनी

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos