निरहुआ ने आम्रपाली को बताया सपनों की रानी, एक्ट्रेस ने साथ में सेलिब्रेट किया बर्थडे, काटा केक

मुंबई. भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने शनिवार को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 11 जनवरी, 1987 को यूपी के गोरखपुर में हुआ था। ऐसे में उन्हें निरहुआ यानी की दिनेश लाल यादव समेत तमाम सितारों ने बर्थडे विश किया। इसके साथ ही उन्होंने अपना बर्थडे निरहुआ के साथ केक काटकर सेलिब्रेट किया। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 12, 2020 3:35 AM IST / Updated: Feb 05 2022, 03:25 PM IST

18
निरहुआ ने आम्रपाली को बताया सपनों की रानी, एक्ट्रेस ने साथ में सेलिब्रेट किया बर्थडे, काटा केक
बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। इसमें एक फोटो में निरहुआ और आम्रपाली दुबें एक-दूसरे को केक खिलाते नजर आ रहे हैं।
28
वहीं, अगर दूसरी फोटो की बात की जाए तो उसमें खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, स्मृति सिन्हा, निरहुआ, मधु शर्मा और अन्य लोग नजर आ रहे हैं।
38
दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें आम्रपाली दुबे को उन्होंने बर्थडे विश किया है। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में आम्रपाली को अपने सपनों की रानी बताया है।
48
निरहुआ और आम्रपाली को लेकर रिलेशनशिप की खबरें भी आ चुकी हैं, लेकिन दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप को देस्ती बताया है। एक इंटरव्यू के दौरान आम्रपाली ने कहा था कि उन्हें निरहुआ जैसा ही पति पसंद है।
58
बता दें, निरहुआ और आम्रपाली ने साथ में अब तक 30 फिल्में की हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' (2014) से ही की थी।
68
निरहुआ के अलावा आम्रपाली को अक्षरा सिंह, अंजना सिंह, रानी चटर्जी, रितेश पांडे, काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव जैसे भोजपुरी स्टार्स ने बर्थडे विश किया।
78
निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे।
88
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos