Published : Nov 24, 2021, 07:23 PM ISTUpdated : Nov 24, 2021, 07:35 PM IST
मुंबई. आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी एक्ट्रेस में शुमार हैं। उनके चाहनेवालों की लिस्ट लंबी हैं। जब भी इनकी कोई मूवी या गाना रिलीज होता है वो देखते ही देखते हिट हो जाता है। मुंबई में पढ़ाई करने वाली आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल से की। इसके बाद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ 'निरहुआ रिक्शावाला' 2.0 से डेब्यू किया था। आज वो फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसे लेनेवाली एक्ट्रेस हैं। आइए जानते हैं अदाकार के लाइफ से जुड़े कुछ खास बात।
आम्रपाली दुबे कुछ दिन पहले अपने मोटापे की वजह से ट्रोल हो रही थी। लेकिन अब वो पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वो अब अपने वजन पर काबू पा ली हैं। तस्वीर में वो बेहद ही हॉट नजर आ रही हैं।
28
भोजपुरी एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें कोरोना हुआ था तो इलाज के बाद उन्होंने डाइटिंग करना और हार्ड वर्कआउट करना बंद कर दिया था। ताकि शरीर पूरी तरह रिकवर हो जाए। लेकिन सौभाग्य से मैंने ताकत हासिल कर ली है और थोड़ा योग के साथ कुछ सूर्य नमस्कार शुरू कर दिया है और मैं सही खाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।
38
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भद्दी टिप्पणी से मैं परेशान हो जाती हूं। लेकिन बाद में सोचती हूं कि आप मुझसे ज्यादा उम्मीद करते हैं। आप मुझसे ज्यादा प्यार करते हैं। अदाकारा ने बताया कि अब वो अपने पैरों पर खड़ी हो गई हैं और काम करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही फैंस को प्यार बनाए रखने के लिए कहा।
48
चलिए अब बताते हैं उनके उस राज के बारे में जिसे उन्होंने खुद ही खोला। भोजपुरी के क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली का जन्म गोरखपुर में हुआ, लेकिन पढ़ाई उन्होंने मुंबई में की। स्कूल के दौरान उन्हें एक लड़के से एकतरफा प्यार हो गया था। जिस साल वह स्कूल में आया तब से ही आम्रपाली उस लड़के को पसंद करने लगी थीं
58
एक इंटरव्यू में आम्रपाली ने खुलासा किया था कि वह स्कूल के दिनों में ही एक लड़के से प्यार करने लगी थीं। इतना ही नहीं वह उससे शादी करना चाहती थीं। दोनों एक ही क्लास में पढ़ाई करते थे। उस वक्त वो चौथी क्लास में
68
उन्होंने आगे बताया कि गर्मी की छुट्टी में वो मामा के घर चली गई थी। जब वापस लौटी तो पांचवी क्लास में एडमिशन हुआ। लेकिन वो लड़का उनके क्लास में नहीं था। वो घबरा गई। वो दूसरे सेक्शन की क्लास में गई। वहां देखा कि वो दूसरे सेक्शन में चला गया।
78
आम्रपाली ने आगे बताया कि वो अकेलापन महसूस करती थी। वो बारिश के मौसम में भीगते हुए खूब रोती थी। आज भी जब बारिश होती है तो उसकी याद आ जाती है।
88
आम्रपाली की जिंदगी का ये राज ना तो परिवार को पता था और ना ही उस लड़के को। वर्तमान में अदाकारा किसी के प्यार में हैं, लेकिन वो खुलकर नाम नहीं लेती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।