कभी खेसारी का घर भी बह गया था बाढ़ में, सिर छुपाने की नहीं थी जगह, अब इनके लिए कर रहे नेक काम

Published : Aug 06, 2020, 04:21 PM IST

मुंबई. हर साल की इस बार भी मानसून का कहर देखने के लिए मिल रहा है। पिछले काफी दिनों से बिहार में भीषण बाढ़ के चलते लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। इस बाढ़ में तो लाखों लोगों का घर भी बह गया। वो बेघर हो गए हैं। राज्य सरकार उनकी मदद के लिए तमाम इंतेजाम कर रही है और एनडीआरफ की टीम लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में भी लगी हुई है। ऐसे में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। 

PREV
17
कभी खेसारी का घर भी बह गया था बाढ़ में, सिर छुपाने की नहीं थी जगह, अब इनके लिए कर रहे नेक काम

बिहार में आई भीषण बाढ़ से बड़ी संख्‍या में लोग प्रभावित हैं, जिसकी मदद के लिए अब भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव एक बार फिर से आगे आए हैं। खेसारीलाल यादव का खेसारी फाउंडेशन इन दिनों महाराजगंज विधान सभा के बड़का, नगवां आदि कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्ध स्‍तर पर राहत व बचाव के कार्य में लगे हैं। फाउंडेशन के वर्कर हर बाढ़ प्रभावित तक मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं। 

27

वहीं, खेसारीलाल यादव ने इस बारे में कहा कि 'बिहार बाढ़ से हर साल तबाह रहता है। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि हम बाढ़ पीडितों की मदद करें। आखिर उन लोगों की वजह से ही हम हैं। इस बार भी बाढ़ ने लोगों का जीवन तबाह कर दिया है।' 

37

खेसारी आगे कहते हैं कि 'मेरा खेसारी फाउंडेशन जमीन पर उतर कर लोगों के बीच जरूरत की सामग्री उपलब्‍ध करवा रहा है। किसी को कोई परेशानी न हो इस बात का बखूबी ध्‍यान रखा जा रहा है। राहत व बचाव कार्य हमारी ओर से हर जिले में जारी रहेगा। हम सामर्थवान लोगों से भी अपील करते हैं कि वे भी मुसीबत में मदद के लिए आगे आएं।'

47

बता दें, खेसारीलाल यादव हर साल बिहार के बाढ़ पीडितों की मदद का हाथ बढ़ाते हैं। वो फिल्‍म के अलावा अपने सामाजिक दायित्‍वों का निर्वहन भी बखूबी करते हैं।

57

गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव भी बिहार के ही रहने वाले हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वो पैदा होने वाले थे तो उनके गांव में भी उस वक्त बाढ़ से भीषण तबाही हुई थी। उनका घर तक बह गया था। 

67

घर बह जाने की वजह से परिवार वालों के पास सिर छुपाने के लिए जगह तक नहीं बची थी। लेकिन, उनके पड़ोसी घरवालों को सहारा दिया और खेसारी का जन्म भी वहीं पर हुआ था। 

77

खेसारी लाल यादव आज भोजपुरी के चहते स्टार्स में से एक हैं। उनकी गायिकी और अदाकारी के लोग दीवाने हैं। इंडस्ट्री में काजल राघवानी के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री लोगों को खूब भाती है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories