कभी लिट्टी चोखा बेच परिवार का पेट पालता था ये भोजपुरी एक्टर, फिर ऐसी पलटी किस्मत कि बन गया सुपरस्टार

Published : Mar 15, 2022, 02:44 PM ISTUpdated : Mar 15, 2022, 03:23 PM IST

मुंबई। भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) 36 साल के हो गए हैं। 15 मार्च, 1986 को सीवान, बिहार में पैदा हुए खेसारी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दुनिया भर में उनकी करोड़ों फैन फॉलोइंग है। हालांकि, खेसारी आज जिस मुकाम पर हैं, यहां तक पहुंचना उनके लिए इतना भी आसान नहीं रहा। खेसारी बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पापा गलियों में चना बेचकर गुजारा करते थे। वहीं खेसारी भी सड़कों पर लिट्टी चोखा बेचते थे। लिट्टी चोखा बेचने से पहले ये काम करते थे खेसारी..

PREV
18
कभी लिट्टी चोखा बेच परिवार का पेट पालता था ये भोजपुरी एक्टर, फिर ऐसी पलटी किस्मत कि बन गया सुपरस्टार

खेसारी लाल यादव जब गांव में थे तो वहां घर का खर्च चलाने के लिए लोगों के घर जा-जाकर दूध बेचा करते थे। उन्होंने इस बात को कपिल शर्मा शो में फैंस के साथ शेयर किया था। दूध बेचने के दौरान उनके साथ एक मजेदार वाकया हुआ था। खेसारी ने बताया कि दूध बेचकर थोड़ा ज्यादा पैसा कमाने के लिए वो उसमें पानी मिला दिया करते थे।

28

खेसारी को अपने पहले एलबम के लिए लिट्टी चोखा की दुकान खोलनी पड़ी थी, लेकिन आज उनके पास वो सब कुछ है, जो उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वो दिल्ली में लिट्टी चोखा की दुकान लगाते थे, तब उनकी पत्नी भी उसमें मदद करती थीं।

38

खेसारी ने एक इंटरव्यू में कहा था- शादी के लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे। उनके ससुर ने बेटी की शादी के लिए अपनी भैंसे तक बेच दी थीं। ये सबकुछ खेसारी लाल यादव के स्टार बनने से पहले हुआ था। हालांकि, शादी के बाद तो खेसारी की किस्मत ही बदल गई।

48

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही 2006 में खेसारी ने चंदा देवी के साथ 7 फेरे ले लिए थे। कपल के दो बच्चे बेटा ऋषभ और बेटी कृति हैं। शादी के बाद खेसारी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले कई सालों तक पत्नी के साथ दिल्ली में ही रहते थे। खेसारी पत्नी को अपना लकी चार्म मानते हैं।

58

आज भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी की सबसे ज्यादा डिमांड है। 2011 में आई पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे। रिपोर्ट्स की मानें तो 11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी अब एक फिल्म के लिए करीब 40 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

68

इसके अलावा खेसारी स्टेज शो और विज्ञापन के लिए भी फेमस हैं, जिससे वो काफी मोटी रकम कमाते हैं। एक जमाने में साइकिल के लिए भी तरसने वाले खेसारी के पास आज कई महंगी और लग्जरी कारें हैं। इसके अलावा पटना में उनका आलीशान घर भी है।

78

फिल्मी करियर की बात करें तो खेसारी ने साजन चले ससुराल, जान तेरे नाम, देवरा पर मनवा डोले, नागिन, लहू के दो रंग, सपूत, दूध का कर्ज, संसार, तेरी कसम, कच्चे धागे, बेताब, प्रतिज्ञा 2, जानेमन, लहू पुकारेला, हथकड़ी, साथिया, इंतकाम, ग्लोबल बाबा, खिलाड़ी, जिला चंपारन, मुकद्दर, डमरू, संघर्ष और दबंग सरकार जैसी फिल्मों में काम किया है।

88

खेसारी लाल यादव की जोड़ी काजल राघवानी के साथ हिट मानी जाती है। फिल्मों में दोनों की शानदार कैमिस्ट्री भी देखने के लिए मिलती है। इन्हें फैंस साथ में देखना पसंद भी करते हैं। खेसारी लाल यादव बिग बॉस 13 में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें : 
खूबसूरती में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है खेसारी की पत्नी, बुरे वक्त में भी हरदम खड़ी रही पति के साथ
The kashmir Files ने तोड़े रिकॉर्ड्स, 3 दिन में कमाई में 325% का उछाल, तीन गुना हुई स्क्रीन्स की संख्या
पति को मारी गोली फिर पत्नी को खिलाए खून से सने चावल, कश्मीरी हिंदुओं की दर्दनाक दास्तां सुन कांप उठेगा कलेजा
The Kashmir Files का प्रमोशन न करना कपिल शर्मा को पड़ा भारी, लोग कर रहे शो का Boycott

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories