कोई दसवीं तो कोई पास कर पाया है 12वीं, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं भोजपुरी के ये सेलेब्स

Published : Sep 11, 2020, 03:56 PM IST

मुंबई. भोजपुरी में दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे तमाम स्टार्स हैं, जो सभी भोजपुरिया फैंस का अपनी एक्टिंग से दिल जीत चुके हैं। इनके साथ ही आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह और मोनालिसा जैसी भोजपुरी एक्ट्रसेस की एक्टिंग के सभी दीवाने हैं। इन स्टार्स में से जब किसी की भी फिल्म सिनेमाघरों में आती है तो वो हिट हो जाती है। क्या आप जानते हैं कि अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करने वाली स्टार्स कितना पढ़े लिखे हैं। आइए जानते हैं:-

PREV
110
कोई दसवीं तो कोई पास कर पाया है 12वीं, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं भोजपुरी के ये सेलेब्स

भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली भोजपुरी की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने ग्रेजुएशन किया है। आज वो भोजपुरी में सफल एक्ट्रेस के तौर पर गिनी जाती हैं। इससे पहले वो टीवी सीरियल 'रहना तेरी पलकों की छांव में' नजर आ चुकी हैं।
 

210

खेसारी लाल यादव के साथ अपनी जोड़ी जमाने वाली एक्ट्रेस काजल राघवानी गुजरात से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। आज खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को भोजपुरी की हिट जोड़ी माना जाता है। अक्सर दोनों को साथ में ही काम करते हैं, लेकिन काजल, पवन सिंह और निरहुआ जैसे सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।

310

भोजपुरी की माधुरी दीक्षित कही जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी ग्रेजुएशन किया है। रानी चटर्जी ने पॉलिटिकल साइंस में बीए की डिग्री प्राप्त की है।

410

भोजपुरी सिनेमा के जन्मदाता कहे जाने वाले एक्टर मनोज तिवारी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से हिंदी में ग्रेजुएशन किया है। हालांकि, अब वो भोजपुरी फिल्मों से दूरी बना चुके हैं और बीजेपी के दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष हैं।

510

निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव भोजपुरी में जुबली स्टार कहे जाते हैं। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। वो एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर और बीजेपी नेता भी हैं। 2018 लोकसभा चुनाव में उन्होंने यूपी के आजमगढ़ से सपा नेता और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के विपक्ष चुनाव लड़ा था, हालांकि इसमें वो हार गए थे लेकिन अखिलेश यादव को उन्होंने कड़ी टक्कर दी थी।
 

610

भोजपुरी की माधुरी दीक्षित कही जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी ग्रेजुएशन किया है। रानी चटर्जी ने पॉलिटिकल साइंस में बीए की डिग्री प्राप्त की है। 

710

खेसारी लाल यादव के साथ अपनी जोड़ी जमाने वाली एक्ट्रेस काजल राघवानी गुजरात से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। आज खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को भोजपुरी की हिट जोड़ी माना जाता है। अक्सर दोनों को साथ में ही काम करते हैं, लेकिन काजल, पवन सिंह और निरहुआ जैसे सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।

810

भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस कही जाने वाली मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास आज भोजपुरी से हिंदी टीवी सीरियल्स और रिएलिटी शोज में काम कर रही हैं। आज के समय में वो भोजपुरी का बड़ा चेहरा हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन संस्कृत में किया है।

910

पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में रह चुकीं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ी दी थी। अक्षरा सिंह एक्टर के साथ-साथ सिंगर भी हैं। अक्सर वो अपनी सिंगिंग की वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उनके कई एलबम्स भी रिलीज हो चुके हैं।

1010

भोजपुरिया लोगों को और विदेशी लोगों को अपने गाने से नचाने वाले 'लॉलीपॉप लागेलू' स्टार पवन सिंह महज 10 पास हैं। सिंगर के साथ ही साथ वो एक एक्टर भी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories