क्या पापा बन गए पवन सिंह? आखिर कौन है सिंगर की गोद में ये क्यूट बेबी, जानें

Published : Oct 07, 2020, 11:29 AM ISTUpdated : Oct 09, 2020, 09:39 AM IST

मुंबई. भोजपुरी स्टार पवन सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में इन दिनों उनकी एक क्यूट से बेबी के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले भी इस बच्चे के साथ उनकी फोटोज सामने आते रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं ये बच्चा उनका तो नहीं।  

PREV
17
क्या पापा बन गए पवन सिंह? आखिर कौन है सिंगर की गोद में ये क्यूट बेबी, जानें

ऐसे में इस बच्चे के बारे में और पवन सिंह से इसका संबंध बता रहे हैं। दरअसल, पवन सिंह ने जिस बच्चे को गोद में लिया हुआ है वो उनका नहीं है बल्कि उनके भाई का है। इस रिश्ते ये उनका भतीजा हुआ। 

27

उनके भतीजे के साथ पवन सिंह की पहले भी कई फोटोज सामने आ चुके हैं। लॉकडाउन और कोरोना महामारी के दौरान वो अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे थे। इस दौरान की ये फोटो उनकी है, जो कि अब सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। 

37

जब पवन सिंह के घर में उनके भतीजे का स्वागत किया गया था तो एक्टर ने इसके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बताया था और अपनी खुशी जाहिर की थी। उनके भतीजे का जन्म दिसंबर, 2018 में हुआ था। ये पवन सिंह के भाई गुड्डू सिंह का बेटा है।
 

47

बता दें, पवन सिंह ने असल लाइफ में दो शादियां की है। पहली शादी उन्होंने 2014 में नीलम सिंह के साथ की थी। उन्होंने मुंबई में 2015 में सुसाइड कर लिया था। 

57

इसके बाद ही पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति सिंह से 2018 में की थी। फैमिली प्लानिंग को लेकर अभी तक पवन सिंह की ओर कोई ऑफिशियल बयान अभी तक नहीं आया है। 

67

लॉकडाउन के बाद अब पवन सिंह अपने काम पर वापस लौट चुके हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म और वीडियोज की शूटिंग में बिजी हैं। 

77

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम और गूगल।

Recommended Stories