भोजपुरी फिल्मों को लेकर पवन सिंह ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बताया क्या-क्या करना पड़ता है एक एक्टर को

मुंबई. कोरोना (corona) की वजह से दुनियाभर में लोग परेशान है। अभी भी इस वायरस का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि, भारत में सरकार ने पूरी तरह से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टीवी और फिल्मों के सेलेब्स अपने-अपने काम लौट आए हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़ कई कहानी किस्से और थ्रोबैक फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीट भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टर पवन सिंह (pawan singh) ने करियर को लेकर एक इंटरव्यू दिया है। उन्होंने इस इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले राज बताए हैं। आइए, आपको बताते हैं आखिर ऐसा क्या बताया पवन सिंह ने...

Asianet News Hindi | Published : Oct 17, 2020 1:31 PM IST / Updated: Oct 20 2020, 10:37 AM IST

18
भोजपुरी फिल्मों को लेकर पवन सिंह ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बताया क्या-क्या करना पड़ता है एक एक्टर को

भोजपुरी फिल्मों के सिंगर और एक्टर पवन सिंह काफी पॉपुलर हैं। भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनका गाना, लॉलीपॉप लागेलू.. हर पार्टी का थीम सॉन्ग बन चुका है। पवन ने अपने करियर की शुरुआत एक सिंगर के रूप में ही की थी बाद में उन्होंने एक्टिंग की तरफ रुख किया। भोजपुरी के एक्टर की बात करें तो इनमें से ज्यादातर पहले सिंगर थे बाद में एक्टर बने।

28

पवन सिंह ने हाल ही में एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात की। जब उनसे पूछा गया कि भोजपुरी में एक्टर बनने के लिए सिंगर बनना कितना जरूरी है तो उन्होंने कहा- अब तो बहुत से एक्टर भी सिंगर हो गए हैं। इसे मैं क्या बोलूं, किस तरह की सोच बोलूं! हां अब ये साबित हो चुका कि भोजपुरी में अब एक सिंगर ही एक्टर बन सकता है। बहुत सारे एक्टर भी आजकल सिंगर हो गए हैं। भगवान करें कि वो सभी सफल हो, एक्टर बने, सिंगर बने और खूब नाम कमाए।

38

भोजपुरी फिल्मों और गानों में अश्लीलता पर बोलते हुए उन्होंने कहा- अच्छाई और बुराई हर जगह है, ऐसा नहीं कि सिर्फ भोजपुरी में ही है। एक कहावत है भोजपुरी में कि नामी बनिया बदनामी चोर तो एक धब्बा लग चुका है भोजपुरी पर। हालांकि, कुछ ऐसे लोग हैं जिससे हमारी भोजपुरी थोड़ी बदनाम है। इसे हम लोग ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि भोजपुरी फिल्में परिवार से साथ देखी जा सके।

48

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो या तो पहले गायक थे या अब गायक बन गए। इसमें दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, मनोज तिवारी, अक्षरा सिंह आदि का नाम शामिल है। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने करियर की शुरुआत में गानों के एल्बम निकाले थे। 2005 में उन्होंने पहली बार फिल्म हमका ऐसा वैसा न समझा में काम किया।

58

पवन सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कुछ दिन पहले उनकी एक क्यूट सी बेबी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इससे पहले भी इस बच्चे के साथ उनकी फोटोज सामने आती रही हैं। इसको लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि कहीं ये बच्चा उनका तो नहीं।
 

68

बता दें, पवन सिंह ने दो शादियां की है। पहली शादी उन्होंने 2014 में नीलम सिंह के साथ की थी। उन्होंने मुंबई में 2015 में सुसाइड कर लिया था। इसके बाद ही पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति सिंह से 2018 में की थी। फैमिली प्लानिंग को लेकर अभी तक पवन सिंह की ओर कोई ऑफिशियल बयान अभी तक नहीं आया है।

78

लॉकडाउन के बाद अब पवन सिंह अपने काम पर वापस लौट चुके हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म और वीडियोज की शूटिंग में बिजी हैं।

88

34 साल के पवन सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्दी ही फिल्म घातक और जहलीला में नजर आएंगे। इन फिल्मों की शूटिंग अभी जारी है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos