पिता एक्ट्रेस और मां सिंगर बनाना चाहती थी बेटी को, लेकिन अक्षरा सिंह बनना चाहती थीं 'दुर्गा मां'

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह 30 अगस्त को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 30 अगस्त, 1993 को बिहार के पटना में हुआ था। उनकी मां निलिमा सिंह और पिता बिपिन सिंह हैं। एक्ट्रेस के माता-पिता दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। ये दोनों ही कलाकार हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने मजेदार किस्सा शेयर किया था कि उनके माता-पिता उन्हें क्या बनाना चाहते थे और वो क्या बनना चाहती थीं। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 29, 2020 10:41 AM IST

16
पिता एक्ट्रेस और मां सिंगर बनाना चाहती थी बेटी को, लेकिन अक्षरा सिंह बनना चाहती थीं 'दुर्गा मां'

लखनऊ में इस साल के शुरुआत में आयोजित हुए एक शो में अक्षरा सिंह पहुंची थीं। वहां उन के साथ ढेर सारी चटपटी बातें हुईं और उनके करियर से लेकर पर्सनल लाइफ से जुड़ी मजेदार बातें की गई। वहीं, एक्ट्रेस ने भी बेबाकी के साथ सभी सवालों के जवाब दिए।

26

इस इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह ने अपने बचपन का किस्सा शेयर किया कि उनके पापा चाहते थे कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बने और मां चाहती थीं कि वो एक सिंगर बनें। 

36

उस वक्त अक्षरा सिंह स्कूल में पढ़ने जाया करती थी, तो ऐसे में जब भी उनसे कोई पूछता था कि वो क्या बनना चाहती हैं तो इस पर एक्ट्रेस जवाब देती थीं कि वो 'दुर्गा मां' बनना चाहती हैं।

46

बहरहाल, अगर अक्षरा सिंह अब देखा जाए तो वो इतनी कम उम्र में ही जिंदगी के अच्छे पड़ाव पर हैं और लगातार सफलता की ऊंचाइयों को छू रही हैं।

56

आज अक्षरा सिंह अपने माता-पिता दोनों की ही इच्छा पूरी कर रही हैं। वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक अच्छी सिंगर भी हैं। अक्सर उनका कोई ना कोई रिलीज होता है और लोग उसे पसंद भी करते हैं। 
 

66

बता दें, अक्षरा सिंह ने रवि किशन की फिल्म 'सत्यमेव जयते' से सिनेमा में करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद एक्ट्रेस के पास फिल्मों की लाइन लग गई और आज वो इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रसेस में से एक हैं।  
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos