बर्थडे पर अक्षरा ने शख्स को पहले खिलाया केक फिर कर लिया kiss, बोलीं-'तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगे'

Published : Sep 04, 2020, 01:54 PM IST

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह फिल्मों के अलावा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में रह चुकीं अक्षरा का एक्टर के साथ ब्रेकअप के समय भी बड़ा बवाल मचा था। उन्होंने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन, अब दोनों अलग हो चुके हैं और अपनी-अपनी जिंदगी जी रहे हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर फोटो और वीडियोड शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर की है। 

PREV
17
बर्थडे पर अक्षरा ने शख्स को पहले खिलाया केक फिर कर लिया kiss, बोलीं-'तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगे'

अक्षरा सिंह का बर्थडे 30 अगस्त को था। इस दिन उन्होंने अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उनका जन्म 30 अगस्त, 1993 को पटना में हुआ था। ऐसे में सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। 

27

इसमें वो एक विशाल सिंह नाम के शख्स को केक खिलाने के बाद kiss करते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगे।'

37

वहीं, विशाल सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यही फोटो शेयर की है और उन्होंने भी सेम कैप्शन लिखा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल ये खड़ा हो रहा है कि क्या अक्षरा सिंह उनके साथ रिलेशनशिप में है? 

47

इसके अलावा विशाल सिंह ने अक्षरा सिंह के साथ कुछ और फोटोज भी शेयर किए हैं। इसमें वो दोनों ही केक में सने हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही एक्टर ने कैप्शन लिखा, 'मैं इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था और आखिरकार ये आ ही गया। मैं उस हर चीज के लिए तुम्हारा शुक्रगुजार जो तुमने मेरे लिए आजतक किया है। मैं जानता हूं कि मैं कभी भी इसकी कीमत नहीं चुका पाऊंगा।' 

57

बता दें, अक्षरा सिंह और विशाल सिंह साथ में एक वीडियो सॉन्ग भी शूट कर चुके हैं। उसके लिरिक्स हैं, 'कोरा में आजा छोरा।' इस गाने को अक्षरा सिंह ने ही आवाज दी है। 

67

गौरतलब है कि अक्षरा सिंह एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक सिंगर भी हैं। उनके गाने अक्सर यूट्यूब पर वायरल होते रहते हैं। फैंस उनकी एक्टिंग और सिंगिंग को बहुत पसंद करते हैं। 

77

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories