भोजपुरी की खतरनाक सास हैं अक्षरा सिंह की मां, 'निमकी मुखिया' से मिली थी पहचान

Published : Oct 26, 2020, 01:44 PM IST

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह दुनियाभर में काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। आज वो किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा वो सिंगिंग भी करती हैं। अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली अक्षरा सिंह के माता-पिता दोनों ही भोजपुरी से ताल्लुक रखते हैं और इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स में गिने जाते हैं। ऐसे में कोरोना महामारी के बीच एक्ट्रेस की मां नीलिमा सिंह के बारे में बता रहे हैं, जो कि इंडस्ट्री की खतरनाक सास के किरदार के लिए जानी जाती हैं। 'निमकी मुखिया' से नीलिमा सिंह को मिली पहचान...  

PREV
17
भोजपुरी की खतरनाक सास हैं अक्षरा सिंह की मां, 'निमकी मुखिया' से मिली थी पहचान

नीलिमा सिंह ने एक इंटरव्यू में फिल्मों में अपने किरदार को लेकर बात करते हुए कहा था कि 'भोजपुरी फिल्मों में उन्होंने ज्यादातर भूमिकाएं नेगेटिव निभाई। हालांकि, ऐसा नहीं है कि उन्हें पॉजिटिव किरदार पसंद नहीं और किया भी है। पर, नेगेटिव भूमिका में दर्शकों से अधिक प्यार मिला है।'

27

कभी भोजपुरी सिनेमा में नेगेटिव भूमिका से बहुओं पर कहर बरपाने वाली खतरनाक सास तो कभी किसी और रूप में विलेन की भूमिका, नीलिमा के लिए ये बहुत ही सहज है। 

37

हालांकि, इस बारे में जब भी वो बात करती हैं तो मानती हैं कि 'एक महिला के भीतर जो दिल होता है, उसे कई बार ऐसे मौकों पर समझाना पड़ता है कि ये सिर्फ एक्टिंग है। वरना, कौन ऐसी महिला होगी जो सिर्फ निगेटिव किरदार में खुश हो।'

47

टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' ने नीलिमा को जबरदस्त पहचान दी। इस सीरियल में वो चलती ट्रेन में बीच में सवार हुई थीं। अनारो देवी का किरदार अचानक उन्हें मिला, लेकिन एक्ट्रेस ने उस किरदार में भी जान फूंक दी।

57

हालांकि, वो इसके लिए इस सीरियल के डायरेक्टर- राइटर जमा हबीब को इसके लिए पूरा श्रेय देती हैं। नीलिमा ने इस सीरियल को महत्वपूर्ण माना है, क्योंकि इसमें उन्हें तीनों शेड में भूमिकाएं निभाने का मौका मिला। पहले वो एक खतरनाक सास और बीच में दयालु मां और फिर अंत में फिर नेगेटिव भूमिका।
 

67

नीलिमा आगे बताती हैं कि भोजपुरी में बदलाब की जरूरत है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी अक्षरा सिंह इस दिशा में कोशिश कर रही हैं। नीलिमा ने यह भी कहा कि सिर्फ एक इंसान से नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री को इस दिशा में सोचना होगा कि आखिर हम इतने पीछे क्यों रह गए।
 

77

वेब सीरीज के सवाल पर नीलिमा कहती हैं कि वो इसमें काम करना चाहती हैं। अभी कोई बेहतर रोल नहीं आया है और वो रोने-धोने वाली महिला या फिर गंदे कंटेट्स के साथ नहीं जाना चाहती। भूमिकाएं दमदार हों जैसा वो चाहती हैं तो फिर तो वो ऑफर स्वीकार करेंगी। अभी कुछ भोजपुरी प्रोजेक्ट नीलिमा के पास हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण सारा काम रुका हुआ है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories