गरीबों की मदद के लिए आगे आई भोजपुरी एक्ट्रेस, लोगों में बांटे राशन, फैंस से की अपील भी

मुंबई. देश इन दिनों कोरोना की मार झेल रहा है। इस बिमारी पर रोकथाम पाने के लिए सरकार तमाम कोशिशें कर रही हैं। ऐसे में देशभर में लॉकडाउन को बढ़ाकर 3 मई कर दिया गया है। इसका सीधा असर देश के उन लोगों पर पड़ा है, जो रोजाना मजदूरी करते हैं। उनके लिए परिवार का पेट पालन इस समय मुश्किल हो गया है। ऐसे में उनकी मदद के लिए बॉलीवुड, साउथ के कई स्टार्स आगे आए हैं। वहीं, भोजपुरी स्टार्स भी पीछे नहीं रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Apr 24, 2020 9:32 AM IST

18
गरीबों की मदद के लिए आगे आई भोजपुरी एक्ट्रेस, लोगों में बांटे राशन, फैंस से की अपील भी

गरीबों की मदद करने की लिस्ट में एक नाम अब अंजना सिंह का भी जुड़ चुका है। उन्होंने लोगों में बड़ी संख्या में राहत सामग्री और राशन बांटे हैं। 

28

बता दें, कि अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप ऐक्ट्रेसेस में शामिल हैं। वह आजकल लखनऊ में अपने घर पर हैं। इस दौरान उन्होंने मजदूरों और गरीब परिवारों की मदद के लिए राहत सामग्री बांटी है। 200 से अधिक परिवारों के बीच अंजना सिंह ने यह राहत सामग्री बांटी है।

38

अंजना सिंह की इस दौरान स्थानीय पुलिस ने भी मदद की। पुलिसकर्मियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखते हुए सामग्री के वितरण में अंजना सिंह का सहयोग किया। इस मौके पर अंजना सिंह ने कहा कि यह समय सभी को एक होकर समाज के ऐसे तबकों को सहयोग करना चाहिए। 

48

अंजना सिंह ने कहा कि वह समय-समय पर ऐसे लोगों की मदद करती रहेंगी। उन्होंने अपने फैंस से भी अपील की है कि आसपास के लोगों की मदद जरूर करें।

58

बता दें, इससे पहले भी भोजपुरी इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस अपने स्तर पर आगे आकर ऐसे लोगों की मदद करती रही हैं। इसके अलावा ये हस्तियां पीएम केयर्स फंड और सीएम राहत कोष के जरिए भी कोरोना से लड़ाई में अपना योगदान दे रही हैं। 

68

इसके साथ ही मनोज तिवारी और रवि किशन ने अपनी सैलरी तक दान कर दी। वहीं, दिनेश लाल यादव एक फिल्म की कमाई को ही लोगों की मदद के लिए दान में दिया है। 

78

बहरहाल, अगर अंजना सिंह की बात की जाए तो वो कुछ समय से भोजपुरी फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने भोजपुरी एक्टर यश मिश्रा के साथ की है और उनकी एक बेटी भी है।

88

लॉकडाउन के बीच वो बेटी के साथ वर्कआउट भी करते हुए फोटोज शेयर कर रही हैं। 
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos