11 की उम्र में ही काम करने लगी थी खेसारी की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड, इसलिए खुद को मानती है लकी

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी गुजरात से ताल्लकु रखती हैं, लेकिन उन्होंने क्षेत्रीय सिनेमा अच्छा मुकाम हासिल कर रखा है। वो बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रसेस में गिनी जाती हैं। सिनेमाघरों में जब भी उनकी कोई फिल्म रिलीज होती है तो वो सुपर-डुपर हिट हो जाती है। खेसारी के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है और इनकी जोड़ी हिट भी मानी जाती है। लेकिन, उनके लिए गुजरात से भोजपुरी तक का सफर तय करना आसान नहीं था। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 21, 2020 9:04 AM IST

17
11 की उम्र में ही काम करने लगी थी खेसारी की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड, इसलिए खुद को मानती है लकी

काजल राघवानी ने एक्टिंग की शुरुआत 16 साल की उम्र में गुजराती फिल्मों से की थी। वहीं, भोजपुरी में उन्होंने 20 साल की उम्र में करियर शुरू कर दिया था। अपने 9 सालों के करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी है। 

27

एक इंटरव्यू के दौरान काजल राघवानी ने कहा था कि वो भले ही गुजरात से ताल्लुक रखती हों उनकी बोली भाषा अलग हो, लेकिन भोजपुरी उनके लिए बहुत ही स्वीट सी भाषा है, इस इंडस्ट्री में उन्हें काम करने में कोई परेशानी नहीं हुई थी बल्कि वो इसे काफी एन्जॉय करती हैं।
 

37

इस दौरान काजल राघवानी ने अपने करियर के बिल्कुल शुरुआती दौर की बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि जब वो 11 साल की थीं, तो उन्होंने सबसे पहले एक मराठी फिल्म में छोटा सा रोल प्ले किया था। इसके बाद से ही उनके परिवार वालों की इच्छा थी कि एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया में कदम रखें और अच्छा नाम कमाएं।

47

काजल बताती हैं कि आज वो जिस मुकाम पर भी हैं, इसमें सबसे ज्यादा मेहनत उनकी मां की है। एक्ट्रेस जहां भी जाती थीं तो उनकी मां उनका हौसला बढ़ाने के लिए हमेशा उनके साथ रहती थीं। 

57

काजल खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उनकी जिंदगी की हर मोड़ पर उनके परिवार वालों का साथ उन्हें हमेशा मिला और वो आज भी मिल रहा है। 

67

भोजपुरी को लेकर काजल का कहना है कि वो फिल्मों में अपनी भोजपुरी बोलती हैं, जिसे लोग द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इंडस्ट्री में उनकी जोड़ी खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ काफी पसंद की जाती है। 

77

इसके पीछे की वजह के बारे में बात करते हुए काजल ने कहा कि दोनों एक्टर्स के साथ उनकी कैमिस्ट्री काफी मिलती है और यही कारण है कि लोग इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस बताती है कि वो पवन और खेसारी के साथ काफी कंफर्ट महसूस करती हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos